This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
जानिए टी -20 क्रिकेट में टीम इंडिया की ऑस्ट्रेलियाई टीम पर सबसे ज्यादा रनों से जीत के बारे में
आपको बता दें भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच अब तक पूरे 10 टी -20 मैच हुए हैं जिनमें भारत का पलड़ा भारी रहा है।
Written by Vivek Kumar
Last Updated on - January 27, 2016 6:36 PM IST


क्रिकेट की दुनिया में भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीमें बेहतरीन टीमों में से एक मानी जाती हैं। इन दोनों टीमों के बीच अक्सर कड़े मुकाबले होते रहते हैं। अभी हाल ही में खेले गए भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टी-20 मैच में भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया पर रोमांचक जीत हासिल किया। आपको बता दें भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच अब तक पूरे 10 टी -20 मैच हुए हैं जिनमें भारत का पलड़ा भारी रहा है। भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 10 टी -20 मुकाबलों में से कुल 6 मैच में जीत हासिल की है। लेकिन क्या आपको पता है टी -20 क्रिकेट में भारतीय टीम की कंगारू टीम पर सबसे ज्यादा रनों से जीत के बारे में , तो आइए जानते हैं भारतीय टीम के उस जीत के बारे में— ये भी पढ़ें: विराट कोहली ने खेली शानदार पारी: फिंच
मार्च 30, 2014 शेरे बांग्ला नेशनल स्टेडियम मीरपुर, बांग्लादेश में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीत कर फील्डिंग का फैसला लिया। लेकिन टॉस जीतकर लिया गया फील्डिंग का ये फैसला उसके लिए गलत साबित हुआ। भारतीय टीम ने संभलकर खेलते हुए ऑस्ट्रेलिया के सामने 20 ओवर में 159 रनों का लक्ष्य रखा। ये भी पढ़ें: पाकिस्तान में विराट कोहली का फैन गिरफ्तार
टीम इंडिया ने शुरुआत में ही रोहित शर्मा का विकेट गिरा दिया लेकिन रहाणे (19) और विराट कोहली (23) व युवराज सिंह (60) के ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के बदौलत 159 रनों की चुनौती दी। जिसमें कप्तान धोनी ने भी 24 रनों की पारी खेली। टीम इंडिया ने अपने 50 रन केवल 6.5 ओवर में व 100 रन अपने 14.5 ओवर में बना लिए थे और कप्तान धोनी और युवराज ने 29 गेंद पर 50 रनों की साझेदारी की। भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया के सामने 7 विकेट खोकर 20 ओवरों में 159 रनों की चुनौती रखी। ये भी पढ़ें: बुमराह और हार्दिक ने अच्छा प्रदर्शन कियाः धोनी
जवाब में उतरी कंगारू टीम के लिए वो दिन काफी खराब रहा। भारतीय गेंदबाजों ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों की एक ना चलने दी और उन्हें जल्दी पवेलियन का रास्ता दिखा दिया। भारतीय गेंदबाजों ने ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजी कमर पूरी तरह से तोड़ डाली थी स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने 3.3 ओवर में महज 11 रन देकर 4 विकेट लिए। ये भी पढ़ें: नंबर एक टेस्ट टीम बनी टीम इंडिया
भुवनेश्वर कुमार ने 1 विकेट व टी -20 मैच में प्रदार्पण कर रहे मोहित शर्मा ने 1 विकेट लिया जडेजा व अमित मिश्रा ने भी एक-एक विकेट हासिल किया। मैच में भारतीय गेंदबाजों का पूरी तरह दबदबा रहा। इस तरह से कंगारू टीम ने सिर्फ 86 रन पर ही अपने घुटने टेक दिए।
TRENDING NOW
मैच के हीरो रहे आर.अश्विन को मैन ऑफ द मैच के पुरस्कार से सम्मानित किया गया। तो इस तरह से भारतीय टीम ने 73 रनों से ऑस्ट्रेलियाई टीम पर बड़ी जीत हासिल की। टी-20 मैच में ये भारतीय टीम की सबसे ज्यादा रनों से जीत थी।
