add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

31 साल के वेस्टइंडीज के भविष्य, NZ के खिलाफ दोहरा शतक जड़ने वाले जस्टिन ग्रीव्स कौन हैं ?

जस्टिन ग्रीव्स और केमार रोच ने 67.5 ओवर तक नाबाद रहते हुए 180 रन जोड़े और मैच को ड्रॉ कराया. ग्रिव्स 388 गेंद पर 202 रन बनाकर नाबाद रहे, जबकि केमार रोच 233 गेंद पर 58 रन बनाकर नाबाद रहे.

user-circle cricketcountry.com Written by Akhilesh Tripathi
Last Updated on - December 6, 2025 2:49 PM IST

Who is Justin Greaves: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ क्राइस्टचर्च में खेले गए पहले टेस्ट को ड्रॉ पर खत्म कराया. वेस्टइंडीज की टीम इस मैच में बड़ी हार की तरफ बढ़ रही थी, लेकिन जस्टिन ग्रिव्स ने यादगार नाबाद दोहरा शतक लगाकर मैच को ड्रॉ कराने में अहम भूमिका निभाई. ग्रिव्स को उनकी नाबाद 202 रन की पारी के लिए मैच का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया.

मैच में शुरुआत से ही टीम की स्थिति कमजोर थी, लेकिन ग्रिव्स, होप और केमार रोच की बल्लेबाजी ने मैच का परिणाम बदल दिया और एक समय हार के कगार पर खड़ी टीम को न सिर्फ बचाया बल्कि यादगार ड्रॉ कराया.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

31 साल के जस्टिन ग्रिव्स ने अपने टेस्ट करियर का पहला दोहरा शतक लगाया, जबकि रोच ने अपने टेस्ट करियर का पहला अर्धशतक लगाया. दोनों ने 67.5 ओवर तक नाबाद रहते हुए 180 रन जोड़े और मैच को ड्रॉ कराया. ग्रिव्स 388 गेंद पर 202 रन बनाकर नाबाद रहे, जबकि केमार रोच 233 गेंद पर 58 रन बनाकर नाबाद रहे.

जस्टिन ग्रीव्स ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

जस्टिन ग्रीव्स वेस्टइंडीज के टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में नंबर 6 पर बैटिंग करते हुए दोहरा शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज हैं, उन्होंने कार्ल हूपर का रिकॉर्ड तोड़ा. कार्ल हूपर के नाम नंबर 6 पर बैटिंग करते हुए नाबाद 178 रन की पारी का रिकॉर्ड था. कार्ल हूपर ने साल 1993 में पाकिस्तान के खिलाफ यह कारनामा किया था. वहीं टेस्ट में नंबर 6 पर सबसे बड़ी पारी खेलने का वर्ल्ड रिकॉर्ड बेन स्टोक्स के नाम है. स्टोक्स ने 2016 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ केपटाउन में 258 रन बनाए थे.

यह मेरे लिए और टीम के लिए बेहद खास दिन है: जस्टिन ग्रीव्स

पुरस्कार वितरण के दौरान ग्रिव्स ने कहा, यह मेरे लिए और टीम के लिए बेहद खास दिन है. हम काफी मुश्किल में थे, शाई होप को खोने के बाद मेरे लिए वहां अंत तक रहना बहुत जरूरी था, मुझे खुशी है कि केमार रोच का साथ मिला, रोच से मुझे अपनी बल्लेबाजी में भी काफी मदद मिली, उन्होंने मुझे संभाला, मुझे खुशी है कि मैं आखिर तक वहां रहा. मैंने कोच से बात की थी और उन्होंने कहा था कि मैदान में डटे रहो, बल्लेबाजी के लिए यह अच्छी पिच है, खुशी है कि हम मैच ड्रा करा पाए.

कौन हैं जस्टिन ग्रीव्स ?

26 फरवरी 1994 को बारबाडोस में जन्में जस्टिन पियरे ग्रीव्स काफी साधारण परिवार से आते हैं. जस्टिन ग्रीव्स स्कूल के दिनों से ही क्रिकेट खेला करते थे. उनके पिता जो पेशे से किसान थे, वह उनके पहले कोच थे, वह उनके साथ प्रैक्टिस किया करते थे. 2012 में वेस्ट इंडीज अंडर-19 वर्ल्ड कप में उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया, जिसके बाद वह चर्चा में आए, हालांकि राष्ट्रीय टीम के लिए उनका इंतजार काफी लंबा रहा. बारबाडोस की ओर से 2016 में रीजनल सुपर 50 में डेब्यू करते हुए उन्होंने ऑलराउंडर के रूप में अपनी छाप छोड़ी. टॉप ऑर्डर में बल्लेबाजी हो या मिडिल ओवर्स में गेंदबाजी, उन्होंने लगातार प्रभावित किया है. 2013-14 में कम्बाइंड कैंपसेज एंड कॉलेजेस के लिए फर्स्ट-क्लास डेब्यू करने के बाद जस्टिन ग्रीव्स ने इंग्लैंड में सेफ्टन पार्क सीसी के लिए खेला था.

28 साल में हुआ था डेब्यू

28 साल की उम्र में जनवरी 2022 में आयरलैंड के खिलाफ वनडे डेब्यू हुआ, उसके बाद पाकिस्तान सीरीज में उन्हें मौका दिया गया, लेकिन असली परीक्षा 2023-24 में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर आई. चार नए खिलाड़ियों में से एक, जस्टिन ने ब्रिस्बेन टेस्ट में 33 रनों की पारी खेली और मार्नस लाबुशेन को सस्ते में आउट किया. वेस्ट इंडीज की 30 साल बाद ऑस्ट्रेलिया में जीत में उनका योगदान ऐतिहासिक था. जस्टिन बारबाडोस में युवा क्रिकेटरों को ट्रेनिंग भी देते हैं.

सहवाग- अश्विन भी हुए फैन

जस्टिन ग्रीव्स की इस पारी के भारतीय दिग्गज वीरेंद्र सहवाग और रविचंद्रन अश्विन भी फैन बन गए हैं. अश्विन ने एक्स पर लिखा, आज का दिन ज़िंदगी में एक ही बार आता है और आज वो दिन “जस्टिन ग्रीव्स” के लिए है. इस कोशिश में केमार रोच को भी नहीं भूलना चाहिए. साथ ही, शाई होप ने दोनों पारियों में बल्ले से शानदार प्रदर्शन किया. वेस्टइंडीज क्रिकेट के लिए शानदार दिन.

वहीं वीरेंद्र सहवाग भी ने एक्स पर लिखा, वेस्टइंडीज ने टेस्ट मैच बचाने के लिए कितनी शानदार कोशिश की. 164 ओवर खेलने के लिए बहुत अच्छा कैरेक्टर, हिम्मत और जुझारूपन दिखाया. टेस्ट क्रिकेट में सही रणनीति चाहिए

मैच की पूरी कहानी

मैच पर नजर डालें तो वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था. न्यूजीलैंड ने पहली पारी में 231 रन बनाए थे, वेस्टइंडीज पहली पारी में 167 पर सिमटकर पहली पारी में 64 रन से पिछड़ी थी। न्यूजीलैंड ने अपनी दूसरी पारी 8 विकेट पर 466 रन बनाकर घोषित की और पहली पारी में मिले 64 रन की बढ़त के आधार पर वेस्टइंडीज को जीत के लिए 531 रन दिया था, वेस्टइंडीज के पास इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए 164 ओवर थे.

वेस्टइंडीज ने दूसरी पारी में 72 रन पर 4 विकेट गंवा दिए थे, इसके बाद पांचवें विकेट के लिए शाई होप और जस्टिन ग्रिव्स के बीच 63.4 ओवर में 196 रन की साझेदारी हुई. होप 234 गेंदों में 15 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 140 रन बनाकर आउट हुए. होप के आउट होने के बाद विकेटकीपर टेविन इमलेच का विकेट भी जल्द ही गिरा, ऐसा लगने लगा कि वेस्टइंडीज मैच हार जाएगी, लेकिन इसके बाद ग्रिव्स को केमार रोच का साथ मिला, दोनों ने 67.5 ओवर तक नाबाद रहते हुए 180 रन जोड़े और मैच को ड्रॉ कराया. वेस्टइंडीज ने 6 विकेट पर 457 रन बनाए.