add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

कौन हैं शोभना आशा ? एक ओवर में तीन विकेट लेकर पलटा मैच, WPL में पांच विकेट लेने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी बनीं

Who is Sobhana Asha: शोभना के पिता ऑटो ड्राइवर थे, मगर इसके बाद भी बेटी को क्रिकेटर बनाने के लिए उन्होंने पूरी ताकत झोंक दी.

user-circle cricketcountry.com Written by Akhilesh Tripathi
Last Updated on - February 25, 2024 8:05 AM IST

वीमेंस प्रीमियर लीग 2024 के दूसरे मैच में आरसीबी की टीम ने यूपी वॉरियर्स के खिलाफ दो रन से रोमांचक जीत दर्ज की. आरसीबी की जीत में गेंदबाज शोभना आशा का प्रमुख रोल रहा, जिन्होंने एक ओवर में तीन विकेट लेकर ना सिर्फ मैच पलटा, बल्कि WPL में पांच विकेट लेने वालीं पहली भारतीय गेंदबाज भी बन गई.

शनिवार को खेले गए मैच में आरसीबी की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए यूपी वॉरियर्स के सामने जीत के लिए 158 रन का लक्ष्य रखा था, लक्ष्य का पीछा करते हुए यूपी की टीम ने 16 ओवर में तीन विकेट पर 126 रन बना लिए हैं. यूपी की टीम आसानी से जीत की तरफ बढ़ रही थी, मगर 17वें ओवर में गेंदबाजी करने आई शोभना ने एक ओवर में तीन विकेट लेकर पूरा मैच ही पलट दिया. शोभना ने ओवर की पहली बॉल पर श्वेता सहरावत (31), चौथी बॉल पर ग्रेस हैरिस (38) और आखिरी बॉल पर किरन नवगिरे (01) को पवेलियन भेजकर यूपी को पूरी तरह बैकफुट पर ला दिया. किरण नवगिरे के विकेट के साथ उन्होंने वीमेंस प्रीमियर लीग में पांच विकेट हासिल किए. ऐसा करने वाली वह भारत की पहली गेंदबाज बनीं.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

WPL में 5 विकेट लेने वाली दुनिया की चौथी गेंदबाज

शोभना आशा वीमेंस प्रीमियर लीग में पांच विकेट लेने वाली दुनिया की चौथी गेंदबाज हैं. उनसे पहले तारा नॉरिस, मारिजैन कैप और किम गर्थ यह कारनामा कर चुकी हैं.

कौन हैं शोभना आशा ?

32 साल की शोभना आशा का जन्म त्रिवेन्द्रम केरल में हुआ था. वह टीम में बतौर ऑलराउंडर खेलती हैं. घरेलू क्रिकेट में उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया है, हालांकि उन्हें टीम इंडिया के लिए डेब्यू का मौका नहीं मिल सका है. वह केरल और पुडुचेरी के अलावा रेलवे, इंडिया ए और इंडिया बोर्ड प्रेसिडेंट इलेवन के लिए भी खेल चुकीं हैं. शोभना के पिता ऑटो ड्राइवर थे, मगर इसके बाद भी बेटी को क्रिकेटर बनाने के लिए उन्होंने पूरी ताकत झोंक दी. शोभना दाएं हाथ से बल्लेबाजी और लेगब्रेक गुगली गेंदबाजी करती हैं, शोभना के पसंदीदा खिलाड़ी शेन वॉर्न हैं. आरसीबी ने शोभना आशा को ऑक्शन में 10 लाख रुपए में खरीदा था.