संजू की कोई गलती नहीं पर ऐसे भारी पड़ते हैं जितेश शर्मा, एक्सपर्ट की राय भी जान लीजिए
T20 World Cup 2026: संजू की कोई गलती नहीं पर ऐसे भारी पड़ते हैं जितेश शर्मा, एक्सपर्ट की राय भी जान लीजिए
भारतीय टीम प्रबंधन की सोच बिलकुल साफ लग रही है. ऐसा लग रहा है कि विकेटकीपर के तौर पर टीम प्रबंधन संजू सैमसन की जगह जितेश शर्मा को रखने का मन बना चुका है.
Written by Bharat Malhotra Last Updated on - December 10, 2025 5:10 PM IST
jitesh-sharma
मुल्लांपुर (न्यू चंडीगढ़): टी20 वर्ल्ड कप में अब ज्यादा वक्त नहीं बचा है. दो महीने से भी कम वक्त में टूर्नामेंट की पहली गेंद फेंकी जाएगी. और भारतीय टीम प्रबंधन भी कॉम्बिनेशन को लेकर प्रयोग कर रहा है. जितेश शर्मा को ही लीजिए. ऑस्ट्रेलिया में आखिरी तीन टी20 इंटरनेशनल मैचों में उन्हें प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया. तब यह एक एक्सपेरिमेंट ही लग रहा था. लेकिन साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज के पहले मैच में उन्हें फिर संजू सैमसन पर तरजीह देने से कई इशारे मिलते हैं.
सैमसन आम तौर पर ऊपरी क्रम में बल्लेबाजी करते हैं. और उनकी जगह पर किसी फिनिशर को प्लेइंग इलेवन का हिस्सा बनाना थिंक टैंक की सोच साफ करता है. शुभमन गिल जैसे ही फिट होकर लौटे संजू सैमसन टॉप ऑर्डर से बाहर हो गए. इसमें आप उनकी गलती नहीं ठहरा सकते. अब चूंकि सैमसन ऊपरी क्रम के ही बल्लेबाज हैं, उनका प्लेइंग इलेवन में वापस आना मुश्किल होता जा रहा है.
Add Cricket Country as a Preferred Source
जितेश शर्मा इस समय टीम इंडिया में बतौर फिनिशर अपनी भूमिका निभा रहे हैं. वह इसे अपनी रोजी-रोटी मानते हैं. साउथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज के बाद अगर अगले साल न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली सीरीज में वह खराब प्रदर्शन नहीं करते हैं, तो यह लगभग तय है कि टी20 वर्ल्ड कप के शुरुआती मैचों में तो वही विकेटकीपर बल्लेबाज होंगे.
टी20 क्रिकेट में भारत के पास विकेटकीपर बल्लेबाजों के रूप में संजू सैमसन और जितेश शर्मा का ही नाम सबसे आगे आ रहा है. ऋषभ पंत और केएल राहुल इस फॉर्मेट में स्कीम ऑफ थिंग्स में नहीं हैं. और क्रिकेट के जानकार भी मानते हैं कि अगर संजू सैमसन टॉप ऑर्डर में नहीं खेल रहे हैं तो फिर जितेश शर्मा का लोअर मिडल-ऑर्डर में खेलना बेहतर विकल्प है.
समाचार एजेंसी पीटीआई ने पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज दीप दासगुप्ता के हवाले से कहा, ‘यह सही फैसला है. अगर संजू बल्लेबाजी बैटिंग ऑर्डर में टॉप तीन में नहीं हैं और विकेटकीपर मिडल-ऑर्डर में बल्लेबाजी कर रहा है तो आप टॉप ऑर्डर के बल्लेबाज के बजाय लोअर-ऑर्डर में किसी एक्सपर्ट बल्लेबाज को मौका देना चाहेंगे. हर खिलाड़ी के लिए दो या चार गेंदों के लिए बल्लेबाजी करना आसान नहीं होता. जितेश इस मामले में विशेषज्ञ हैं.’ उन्होंने कहा, ‘विश्व कप से पहले भारत को नौ मैच खेलने हैं. मुझे टी20 विश्व कप से पहले ज्यादा बदलाव की संभावना नहीं लगती.’
भारत के पूर्व ऑलराउंडर इरफान पठान की राय भी ऐसी है है. पठान ने अपने यूट्यूब चैनल पर जारी वीडियो में कहा, ‘यह सही फैसला है. चूंकि अगर आप यह सोचकर आगे बढ़ते हैं कि संजू सैमसन लोअर ऑर्डर में बल्लेबाजी करेंगे तो मुश्किल होगी. संजू सैमसन ने अपने पूरे करियर में टॉप तीन में बल्लेबाजी की है. यहां से नीचे जाकर बल्लेबाजी करना बहुत मुश्किल काम है. उन्होंने हालांकि एशिया कप में मिडल-ऑर्डर में खेलते हुए एक बहुत अच्छी पारी खेली थी.’
पठान ने आगे कहा, ‘हालांकि अगर आपको इन दोनों में से चुनना हो कि कौन ज्यादा प्रतिस्पर्धी है और आपको एक प्लान के साथ आगे बढ़ना हो तो आप फिलहाल जितेश शर्मा के साथ आगे बढ़ रहे हैं. और आपको उन्हीं के साथ आगे बढ़ना चाहिए. अगर आप यूं ही हटाते और बदलते रहेंगे, तो आगे जाकर आपको मुश्किलें आ सकती हैं.’
खुद शर्मा हालांकि मानते हैं कि टीम में संजू सैमसन की जगह लेना आसान काम नहीं है. उन्होंने कहा था कि अगर उन्हें संजू की जगह लेनी है तो कड़ी मेहनत करनी होगी. शर्मा ने संजू को अपना बड़ा भाई कहा था और बताया था यह विकेटकीपर बल्लेबाज उनकी मदद करता रहता है.
This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
Strictly Necessary Cookies
Strictly Necessary Cookie should be enabled at all times so that we can save your preferences for cookie settings.
If you disable this cookie, we will not be able to save your preferences. This means that every time you visit this website you will need to enable or disable cookies again.