• Home
  • News
  • World Cup 2019: Best bowling figures at the World Cup, Glenn McGrath is on top

मैक्ग्रा का घातक विश्व कप गेंदबाजी रिकॉर्ड, 7 ओवर में झटके थे 7 विकेट

साल 2003 में खेले विश्व कप में मैक्ग्रा ने महज 15 रन देकर 7 विकेट हासिल किए थे यह किसी भी गेंदबाज का टूर्नामेंट में किया सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है।

Edited By : Cricket Country Staff |May 18, 2019, 03:49 PM IST

Published On May 18, 2019, 03:49 PM IST

Last UpdatedMay 18, 2019, 03:49 PM IST

Glenn McGrath

आईसीसी विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज गेंदबाज ग्लेन मैक्ग्रा का प्रदर्शन शानदार रहा है। मैक्ग्रा ने क्रिकेट को अलविदा कह दिया हो लेकिन उनके द्वारा बनाए गए रिकॉर्ड आज भी अटूट हैं। साल 2003 में खेले विश्व कप में मैक्ग्रा ने महज 15 रन देकर 7 विकेट हासिल किए थे यह किसी भी गेंदबाज का टूर्नामेंट में किया सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है।

ग्लेन मैक्ग्रा (ऑस्ट्रेलिया) – 7/15 vs नामीबिया

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

27 फरवरी 2003 की तारीख आईसीसी विश्व कप के पन्ने में खास वजह से दर्ज है। नामीबिया के खिलाफ खेले गए मुकाबले में पूर्व ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज ग्लेन मैक्ग्रा की घातक गेंदबाजी देखने को मिली थी। महज 7 ओवर की गेंदबाजी में मैक्ग्रा ने 7 विकेट चटकाए थे। इसमें उन्होंने सिर्फ 15 रन खर्च किए थे। मैक्ग्रा के डाले गए 7 में से 4 ओवर मेडन थे।

एंडी बिकेल (ऑस्ट्रेलिया) – 7/20 vs इंग्लैंड

विश्व कप के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन के मामले में ऑस्ट्रेलिया के ही एक और गेंदबाज का नाम आता है। पूर्व तेज गेंदबाज एंडी बिकेल ने साल 2003 के ही विश्व कप में 2 मार्च को इंग्लैंड के खिलाफ खेलते हुए 7 विकेट हासिल किए थे। 10 ओवर्स की गेंदबाजी में बिकेल ने सिर्फ 20 रन ही खर्च किए थे।

टिम साउदी (न्यूजीलैंड) – 7/33 vs इंग्लैंड

न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज टिम साउदी गेंदबाजों के बेहतरीन प्रदर्शन की लिस्ट में तीसरे नंबर पर आते हैं। 2015 के विश्व कप में 20 फरवरी को न्यूजीलैंड की टीम इंग्लैंड के खिलाफ वेलिंगटन के मैदान खेलने उतरी थी। इस मैच में साउदी ने 9 ओवर्स की गेंदबाजी में 33 रन दिए और 7 विकेट हासिल किए।

विंस्टन डेविस (वेस्टइंडीज) – 7/51 vs ऑस्ट्रेलिया

एक वक्त था जब विश्व क्रिकेट में विंडीज गेंदबाजों की तूती बोलती थी। लगातार दो बार विश्व कप जीतने वाले वेस्टइंडीज के पूर्व तेज गेंदबाज विंस्टन डेविस के नाम टूर्नामेंट में टीम का सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी रिकॉर्ड है। हालांकि डेविस गेंदबाजी के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के मामले में विश्व कप में चौथे नंबर पर आते हैं। साल 1983 में 11 जून को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उन्होंने 10.3 ओवर्स में 51 रन देकर 7 विकेट चटकाए थे।

गैरी गिलमोर (ऑस्ट्रेलिया) – 6/14 vs इंग्लैंड

पांचवें नंबर पर भी एक पूर्व ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज की ही नाम है। बाएं हाथ के पूर्व तेज गेंदबाज गैरी गिलमोर ने इंग्लैंड के खिलाफ 1975 में खेले विश्व कप के दौरान 12 ओवर्स में 14 रन देकर 6 विकेट अपने नाम किए थे।

Editor's Pick