- Home
- News
- Year-ender 2018: best debut in test cricket for india , bumrah, prithvi shaw, rishabh pant
पृथ्वी शॉ, रिषभ पंत और बुमराह ने किया रिकॉर्ड टेस्ट करियर का आगाज
पृथ्वी शॉ और रिषभ पंत ने टेस्ट में शानदार आगाज किया तो जसप्रीत बुमराह का भी टेस्ट क्रिकेट में पहला साल बेहद शानदार रहा।
Published On Dec 31, 2018, 07:53 PM IST
Last UpdatedDec 31, 2018, 07:53 PM IST
इस साल भारतीय टीम के लिए कई युवाओं ने वर्ल्ड क्रिकेट में इंट्री की। पृथ्वी शॉ और रिषभ पंत ने टेस्ट में शानदार आगाज किया तो जसप्रीत बुमराह का भी टेस्ट क्रिकेट में पहला साल बेहद शानदार रहा।
जसप्रीत बुमराह का यादगार टेस्ट डेब्यू
भारत की तरफ से दक्षिण अफ्रीका टेस्ट सीरीज में डेब्यू करने वाले जसप्रीत बुमराह ने रिकॉर्ड के साथ साल का अंत किया। केप टाउन टेस्ट में बुमराह ने पहली पारी में 1 जबकि दूसरी में 3 विकेट चटकाए। साल के अंत में 9 टेस्ट खेलने वाले बुमराह ने कुल 48 विकेट लिए जब तीसरा सबसे बेहतरीन प्रदर्शन है। एल्डरमैन ने अपने टेस्ट डेब्यू साल 1981 में 54 विकेट और कर्टली एम्ब्रोस ने 1988 में 49 विकेट लिए थे।
पृथ्वी शॉ का शानदार टेस्ट डेब्यू
राजकोट टेस्ट में पृथ्वी शॉ ने वेस्टइंडीज के खिलाफ इंटरनेशनल करियर का धमाकेदार आगाज किया। पृथ्वी ने पहली ही पारी में धमाकेदार शतक जमाया और रिकॉर्ड बुक में अपना दर्ज करा लिया। पृथ्वी ने पहली पारी में 134 भारत ने पारी और 272 रन की बड़ी जीत दर्ज की।
रिषभ पंत का बेहतरीन आगाज
इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में रिषभ पंत को नॉटिंघम टेस्ट में डेब्यू करने का मौका मिला। आईपीएल में आतिशी बल्लेबाजी करने वाले पंत ने अपना पहला रन छक्का जमाकर बनाया और इतिहास रच दिया। टेस्ट में छक्के से पारी की शुरुआत करने वाल वह पहले भारतीय बने। पहली पारी में 24 जबकि दूसरी में वह महज 1 रन ही बना पाए लेकिन भारत ने मैच 203 रन से अपने नाम किया और मैच यादगार बन गया।
साल के आखिर में मेलबर्न टेस्ट में पंत ने कैच का नया रिकॉर्ड बना डाला। किसी टेस्ट सीरीज में 20 कैच पकडने वाले वह पहले भारतीय विकेटकीपर बन गए।
मयंक अग्रवाल का डेब्यू बना जीत का गवाह
ऑस्ट्रेलिया दौरे पर खराब ओपनिंग के बाद मेलबर्न में मयंक अग्रवाल को डेब्यू करने का मौका मिला। डोमेस्टिक क्रिकेट में धमाल मचाने वाले मयंक ने पहली पारी में 76 रन बनाए जबकि दूसरी पारी में बेशकीमती 42 रन का योगदान दिया। ऑस्ट्रेलिया की घरती पर डेब्यू टेस्ट में 71 साल पहले दत्तू फड़कर 51 रन बनाए थे।
शार्दुर ठाकुर का दुखत टेस्ट डेब्यू
इनके अलावा हनुमा विहारी और शार्दुल ठाकुर ने भी टेस्ट क्रिकेट में कदम रखा। हनुमा ने इंग्लैंड के खिलाफ पहले मैच में अर्धशकीय पारी खेलने के साथ ही तीन विकेट भी झटके। वेस्टइंडीज के खिलाफ ठाकुर का डेब्यू काफी दुखदायी रहा महज 10 गेंद डालने के बाद ही वह चोटिल हो गए।




