- Home
- News
- Year-ender 2018: Top cricket controversies of 2018, ball tampering, mithali raj and powar, ravi shastri
बॉल टैंपरिंग ने किया क्रिकेट को शर्मसार, शास्त्री के बयान बनीं सुर्खियां
पूरे साल जेंटलमैन गेम कहे जाने वाले खेल पर विवादों साया छाया रहा।
Published On Dec 31, 2018, 03:11 PM IST
Last UpdatedDec 31, 2018, 03:11 PM IST
यह साल भारत के लिए जहां उपलब्धियों से भरा रहा तो विश्व क्रिकेट में कई विवाद भी देखने को मिले। ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम द्वारा किया गया बॉल टैंपरिंग हो या फिर भारतीय महिला टीम में कोच विवाद। पूरे साल जेंटलमैन गेम कहे जाने वाले खेल पर विवादों साया छाया रहा।
साल 2018 में ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों द्वारा केप टाउन टेस्ट में किया गया बॉल टैंपरिंग विवाद जिसने क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ही नहीं विश्व क्रिकेट को हिला कर रख दिया। क्रिकेट को शर्मसार करने वाली यह घटना क्रिकेट का काला अध्याय बनकर रहेगा।
स्मिथ,वार्नर और बैनक्रॉफ्ट बॉल टैंपरिंग विवाद
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेले गए मुकाबले में तब के ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीवन स्मिथ, उप कप्तान डेविड वार्नर और बल्लेबाज कैमरून बैनक्रॉफ्ट बॉल टैंपरिंग विवाद में फंसे। 24 मार्च को खेले गए मुकाबलें में बॉल पर सैंड पेपर रगड़ते हुए बैनक्रॉफ्ट को कैमरे पर पकड़ा गया। बॉल टैंपरिंग करने की बाद कप्तान समेत तीनों खिलाड़ियो ने कबूली।
इस घटना के बाद टीम के कोच डेरेन लेहमन का भी इस्तीफा हुआ क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के सीईओ जेम्स सदरलैंड और चेयरमेन को भी अपना पद छोड़ना पड़ा। ऑस्ट्रेलिया की छवि खराब करने की वजह से क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने स्मिथ और वॉर्नर पर एक साल जबकि बैनक्रॉफ्ट पर नौ महीने की प्रतिबंध लगाया।
श्रीलंकाई कप्तान चांदीमल ने की बॉल टैपरिंग
वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए टेस्ट मैच के दौरान श्रीलंकाई कप्तान दिनेश चांदीमल पर भी बॉल टैम्परिंग का आरोप लगा। कैमरे पर मैच के दौरान चांदीमल को बॉल पर कोई चिपचिपी चीज लगाए पाया गया। विवाद तब हुआ जब फील्ड अंपायर्स ने बॉल बदल दी जिसपर चांदीमल ने नाराजगी जाहिर करते हुए टीम के साथ पूरे सत्र में मैदान के बाहर बैठे रहे। चांदीमल को बॉल टैंपरिंग का दोषी पाए जाने पर दूसरे और तीसरे टेस्ट के लिए बैन कर दिया गया।
बांग्लादेश टीम की शर्मनाक हरकत
श्रीलंका में खेले गए निदाहास ट्रॉफी में बांग्लादेश पर जीत हासिल करने के बाद टीम का जश्न बोर्ड के शर्म की वजह बन गया। श्रीलंका के खिलाफ मैच के दौरान पहले तो बांग्लादेशी कप्तान शाकिब अल हसन ने अंपायर के फैसले के खिलाफ बहस की और टीम को मैदान से बाहर तक ले जाने पर तुल गए। जीत मिलने के बाद पूरी टीम ने ऐसा जश्न मनाया की ड्रेसिंग रूम के कांच तक तोड़ डाले।
कगीसो रबाडा और स्मिथ के बीच विवाद
ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका टेस्ट सीरीज के दूसरे मैच में एक और विवाद खड़ा हुआ जब तेज गेंदबाज कगीसो रबाडा और स्टीव स्मिथ के बीच झड़प हुई। प्रोटियाज तेज गेंदबाज रबाडा ने पहली पारी में स्मिथ का विकेट लेने के बाद जश्न मनाते हुए उनको कंधे से टक्कर मारी और साथ ही अपशब्द भी कहे। रबाडा को कोड 2.1.7 का दोषी पाया और 15 फ़ीसदी जुर्माना के साथ 1 डिमेरिट प्वाइंट भी उनके खाते में जोड़ा गया।
कोच रमेश पोवार और मिताली राज विवाद
आईसीसी महिला वर्ल्ड T20 में सेमी-फ़ाइनल मैच में वनडे कप्तान मिताली राज को टीम से बाहर रखने पर बड़ा विवाद हुआ। पूर्व दिग्गजों ने इस फैसले को गलत ठहराया तो कप्तान हरमनप्रीत कौर ने इसे टीम हित का फैसला करार दे सही बताया। मिताली ने इस पर अपना पक्ष रखते हुए इसे अपमानित करने के लिए किया गया कदम ठहराया। जवाब में टीम के तात्कालिक कोच रमेश पोवार ने मिताली पर संन्यास देने की धमकी देने का आरोप लगाया। मामला इतना बिगड़ा कि अच्छे नतीजे देने के बाद भी पोवार के कॉन्ट्रैक्ट को रिन्यू नहीं किया गया और आवेदन के बाद WV रामन को टीम का नया कोच नियुक्त किया गया।
एडुल्जी और विनोद राय के बीच मतभेद आई सामने
डायना एडुल्जी और COA अध्यक्ष विनोद राय के बीच मतभेद खुलकर सामने आए जब महिला टीम के कोच रमेश पोवार और वनडे कप्तान मिताली राज के बीच विवाद उठा। एडुल्जी ने इस बात का भी खुलासा किया की पुरुष टीम के कोच का चयन करते वक्त नियमों का ध्यान नहीं रखा गया।
विराट कोहली का फैंस को भारत छोड़ने की सलाह
भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली उस वक्त विवाद में उलझ गए जब उन्होंने एक फैंस को भारत छोड़ने की बात कह डाली। दरअसल वीडियो चैट में कोहली ने इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों को देखना पसंद करने की बात कहने वाले फैंस से कहा अगर विदेशी खिलाड़ी पसंद हैं तो वह देश के बाहर चले जाएं। सोशल मीडिया पर इस बयान पर काफी बवाल खड़ा हो गया और बात में कोहली ने इस पर सफाई भी दी।
भारतीय कोच रवि शास्त्री का विवादित बयान
भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच रवि शास्त्री इस साल अपने उल जलूल बयानों की वजह से काफी चर्चा में रहे। इंग्लैंड दौरे पर जाने से पहले टीम को 20 साल की सर्वश्रेष्ठ विदेशी दौरा करने वाली टीम बताए जाने पर काफी बवाल हुई। पूर्व दिग्गजों ने शास्त्री को टीम की हार पर ध्यान देने पर कहा जबकि बीसीसीआई को इस मामले में CoA के सामने सफ़ाई तक देनी पड़ी। इसके बाद भी शास्त्री नहीं संभले और एडिलेड टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया पर जीत के बाद लाइव टीवी पर अभद्र बात कह डाली।







