• Home
  • News
  • Yearender 2016: Ravichandran Ashwin, Yasir Shah and others who conceded most runs in Tests

साल 2016 में सबसे ज्यादा रन लुटाने वाले गेंदबाज

रविचन्द्रन अश्विन ने साल 2016 में सबसे ज्यादा विकेट जरूर लिये लेकिन विरोधी टीमों ने सबसे ज्यादा रन भी उन्हीं की गेंदों पर बनाए

Edited By : Jay Jaiswal |Jan 02, 2017, 05:03 PM IST

Published On Jan 02, 2017, 05:03 PM IST

Last UpdatedJan 02, 2017, 05:03 PM IST

इंग्लैंड के स्पिनर मोइन अली साल 2016 में सबसे ज्यादा रन देने वाले गेंदबाज रहे © Getty Images
इंग्लैंड के स्पिनर मोइन अली साल 2016 में सबसे ज्यादा रन देने वाले गेंदबाज रहे © Getty Images

साल 2016 खत्म हो चुका है और नए साल की शुरूआत हो चुकी है। पिछले साल सबसे ज्यादाा रन बनाने वाले बल्लेबाज, सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वाले गेंदबाज, सबसे ज्यादा छक्के चौके जमाने वाले बल्लेबाजों के बारे में आप सभी ने पढ़ लिया होगा। लेकिन पिछले साल किन गेंदबाजों की गेंदों पर सबसे ज्यादा रन बने ये शायद आपने ना पढ़ा हो। पिछले साल सबसे जिन गेंदबाजों की गेंदों पर सबसे ज्यादा रन बने उनका नाम सुनकर आप हैरान रह जाएंगे। तो आइए पिछले साल टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन देने वाले 5 गेंदबाजों के बारे में जानते हैं।

1. मोइन अली( 17 टेस्ट, 1962 रन):
इंग्लैंड के स्पिनर मोइन अली साल 2016 में सबसे ज्यादा रन देने वाले गेंदबाज रहे। विरोधी टीमों ने मोइन की गेंदों पर लगभग 2 हजार रन बनाए। 17 टेस्ट मैचों में मोइन ने कुल 37 विकेट चटकाए लेकिन उनको इसके लिए 1962 रन खर्च करना पड़ा। इस दौरान मोइन ने साल 538.2 ओवर डाले, जिनमें उनके गेंदबाजी औसत 53 रहा।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

2. यासिर शाह( 10 टेस्ट, 1780 रन):
पाकिस्तान के लेग स्पिनर यासिर शाह ने इस साल गेंद से बहुत से बल्लेबाजों को छकाया लेकिन रन देने के मामले में भी वह पीछे नहीं रहे। उन्होंने साल 2016 में कुल 10 टेस्ट मैच खेले जिनमें उनकी गेंदों पर विरोधी टीम के बल्लेबाजों ने कुल 1780 रन बनाए। हालांकि वह रन देने के साथ नियमित अंतराल पर विकेट भी चटकाते रहे। इस साल यासिर ने कुल 46 विकेट झटकते हुए पाकिस्तान के सबसे सफल गेंदबाज भी बने।  [Also Read: साल 2016 के 5 सबसे रोमांचक टी20 इंटरनेशनल मुकाबले]

3. रविचन्द्रन अश्विन( 12 टेस्ट, 1721 रन):
रविचन्द्रन अश्विन साल 2016 के सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने इस साल कुल 72 विकेट चटकाते हुए भारत को कई यादगार जीत दिलाई। मगर रन लुटाने के मामले में भी वह पीछे नहीं रहे। इस साल विरोधी टीमों ने अश्विन की गेंदों पर कुल 1721 रन बनाए। जिसकी वजह से अश्विन साल 2016 में तीसरे सबसे ज्यादा रन लुटाने वाले गेंदबाज भी बने हैं। मगर उन्होंने विकेटों की झड़ी लगाकर इसको छुपा दिया। [Also Read: साल 2016 में वनडे क्रिकेट के सबसे सफल बल्लेबाज]

4. नाथन लियोन(11 टेस्ट, 1490 रन):
ऑस्ट्रेलिया के स्पिनर नाथन लियोन इस साल चौथे सबसे ज्यादा रन लुटाने वाले गेंदबाज रहे। लियोन ने इस साल 11 टेस्ट मैचों में कुल 41 विकेट चटकाए। मगर इसके लिए उन्हें 1490 रन लुटाने पड़े। साल 2016 में लियोन का गेंदबाजी औसत 36 से ज्यादा का रहा। [Also Read: साल 2016 की सबसे बेहतरीन पारियां]

5. स्टुअर्ट ब्रॉड( 14 टेस्ट, 1275 रन):
इंग्लैंड के तेज गेंदबाद इस साल रन खर्च करने के मामले में पांचवें नंबर पर रहे। इंग्लैंड की पेस सनसनी ने कुल 14 टेस्ट मैच खेले जिसमें उन्होंने कुल 1275 रन खर्च किये। इस दौरान उन्होंने कुल 48 विकेट भी चटकाए। इस साल ब्रॉड का गेंदबाजी औसत 26.56 रहा।

Editor's Pick