add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

साल 2016 के 5 सबसे रोमांचक टी20 इंटरनेशनल मुकाबले

टी20 विश्व कप के फाइनल में कार्लोस ब्रेथवेट ने जिस तरह बेन स्टोक्स को छक्के लगाए उसे देखकर बहुत से दर्शकों की सांसें थम सी गई

user-circle cricketcountry.com Written by Jay Jaiswal
Last Updated on - December 27, 2016 12:18 PM IST

साल 2016 में कई मुकाबले सांसें रोक देने वाले रहे Image coutesy: Twitter
साल 2016 में कई मुकाबले ऐसे हुए जिनमें दर्शकों की दिल की धड़कनों को बढ़ा दिया Image coutesy: Twitter

टी20 क्रिकेट के लिहाज से साल 2016 बहुत ही अच्छा रहा। इस साल क्रिकेट प्रेमियों को रनों की बारिश देखने को मिली तो बहुत से रोमांचक मुकाबले भी देखने को मिले। टी20 विश्व कप का आयोजन भी इस साल हुआ। इस साल कुछ मुकाबले तो इतने करीबी रहे कि अंतिम समय तक दर्शकों को यह पता नहीं चल पाया कि उनकी टीम जीत रही है या हार रही है। तो आइए जानते हैं साल 2016 के ऐसे 5 टी20 मुकाबलों के बारे में जिनमें दर्शकों की सांसें मैच खत्म होने तक थमी रही।

1. इंग्लैंड बनाम वेस्टइंडीज(वेस्टइंडीज 4 विकेट से जीता):
अगर इस मैच को कार्लोस ब्रेथवेट का मैच कहा जाए तो कुछ गलत नहीं होगा। इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच खेला गया टी20 विश्व कप का फाइनल मुकाबले में दर्शकों की धड़कने अंतिम ओवर तक जोर-जोर से धड़कती रही। मैच का पाला कभी इंग्लैंड तो कभी वेस्टइंडीज की ओर झुक रहा था लेकिन ब्रेथवेट की तूफानी बल्लेबाजी ने अंतिम में वेस्टइंडीज को चैंपियन बनाया। इंग्लैंड के 156 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए कैरेबियाई टीम एक समय 11 रन पर 3 विकेट खोकर मैच गंवाती दिख रही थी। लेकिन मार्लोन सैमुअल्स ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए टीम को संभाला और लक्ष्य के करीब ले गए। अंतिम 2 ओवरों में वेस्टइंडीज को जीत के लिए 27 रनों की जरूरत थी और मैच वेस्टइंडीज की पकड़ में था। लेकिन 19वें ओवर में क्रिस जॉर्डन ने सिर्फ 8 रन देकर मैच को दोबारा इंग्लैंड की तरफ मोड़ दिया। अब 6 गेंदों में 19 रन की दरकार थी जो असंभव नहीं तो आसान भी नहीं था। मगर अंतिम ओवर में ब्रेथवेट ने अपना रंग दिखाया और बेन स्टोक्स की 4 गेंदों पर लगातार 4 छक्के जड़कर मैच को वेस्टइंडीज की झोली में डाल दिया। [ Also Read: साल 2016 की सबसे विस्फोटक पारियां]

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

2. भारत बनाम बांग्लादेश(भारत 1 रन से जीता):
महेन्द्र सिंह धोनी की शानदार विकेटकीपिंग इस मैच में दोनों टीमों के बीच अंतर साबित हुई। अंतिम गेंद तक दर्शकों को यह नहीं पता था कि मैच किस टीम की झोली में जाएगा। भारत ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 146 रन बनाए। 147 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए बांग्लादेश ने जबरदस्त खेल दिखाया और एक समय मैच आसानी से जीत रही थी। एक समय बांग्लादेश को जीत के लिए 12 गेंदों पर सिर्फ 17 रन बनाने थे। लेकिन पारी का 19वां ओवर लेकर आए जसप्रीत बुमराह ने कसी हुई गेंदबाजी करते हुए सिर्फ 6 रन देकर मुकाबले को फंसा दिया। अभी भी मुकाबला बांग्लादेश की तरफ झुका हुआ था क्योंकि अंतिम ओवर हार्दिक पांड्या को डालना था जिसमें सिर्फ 11 रन बनाने थे। अंतिम ओवर की दूसरी और तीसरी गेंद पर चौका जमाते हुए मुशफिकुर रहीम ने टीम को जीत के और करीब ला दिया। अब बांग्लादेश को जीत के लिए सिर्फ 3 गेंदों पर 2 रनों की जरूरत थी लेकिन यही मैच ने पासा पलटा। चौथी गेंद पर रहीम आउट हुए तो अगली गेंद पर मोहम्मदुल्लाह भी चलते बने। अंतिम गेंद पर बराबरी के लिए 1 रन बनाने थे और सुवागता होम ने बाई के लिए रूप में 1 रन लेने की कोशिश की लेकिन विकेट के पीछे कप्तान धोनी ने कमाल की फुर्ती दिखाते हुए मुस्तफिजुर रहमान को रन आउट कर दिया और मैच भारत की झोली में आ गिरा। [Also Read: साल 2016 में क्रिकेटरों द्वारा किए 10 सबसे खास ट्वीट]

3. भारत बनाम वेस्टइंडीज(वेस्टइंडीज 1 रन से जीता):
अमेरिका की धरती पर भारत और वेस्टइंडीज के खिलाफ खेला गया पहला मुकाबला इतना रोमांचक हुआ कि दर्शकों की सांसें थम सी गई। मैच का नतीजा अंतिम गेंद पर निकला जिसमें 1 रन से बाजी वेस्टइंडीज के हाथ लगी जो 19वें ओवर तक मैच हार रही थी। रनों की बारिश वाले मुकाबले में पहले वेस्टइंडीज ने 245 रन बनाकर भारत को 246 रनों का लक्ष्य दिया। भारत ने भी शानदार बल्लेबाजी करते हुए लोकेश राहुल के शतक की बदौलत जवाबी कारवाई की। अंतिम 12 गेंदों 24 रनों की जरूरत थी। राहुल ने 19वें ओवर में 16 रन बनाकर भारत को जीत के मुहाने पर खड़ा कर दिया। अंतिम ओवर में भारत को जीत के लिए सिर्फ 8 रनों की जरूरत थी। ड्वेन ब्रावो को अंतिम ओवर की जिम्मेदारी दी गई और उनके सामने थे दुनिया के सबसे बेहतरीन फिनिशर महेन्द्र सिंह धोनी। ब्रावो ने कसी हुई गेंदबाजी हुई गेंदबाजी करते हुए पहली पांच गेंदों पर सिर्फ 6 रन दिये। अंतिम गेंद पर 2 रन की जरूरत थी लेकिन धोनी ब्रावो की अंतिम गेंद पर आउट हो गए और भारत यह मैच 1 रन से हार गया। [Also Read: ये हैं साल 2016 के शीर्ष 10 बेहतरीन वनडे गेंदबाज]

4. साउथ अफ्रीका बनाम इंग्लैंड(अंतिम गेंद पर साउथ अफ्रीका को मिली जीत):
केपटाउन में साउथ अफ्रीका और इंग्लैंड के बीच खेले गए इस मुकाबले में दर्शकों को जीत के लिए अंतिम गेंद तक संघर्ष देखने को मिला। इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 134 रन बनाए। 135 रनों के छोटे लक्ष्य का पीछा करते हुए एक समय 16 ओवरों में 98 रन बना लिये थे और जीत की ओर आसानी से बढ़ती दिख रही थी। लेकिन इंग्लैंड ने यहां से मैच में वापसी करते हुए साउथ अफ्रीका को जल्दी-जल्दी 3 झटके दिये। अंतिम 6 गेंदों पर जीत के लिए 15 रनों की दरकार थी और विकेट पर क्रिस मॉरिस के साथ पुछल्ले बल्लेबाज के रूप में काइल एबॉट मौजूद थे। एबट ने पहली गेंद पर 1 रन लिया तो मॉरिस ने दूसरी गेंद पर चौका और तीसरी गेंद पर छक्का जड़कर मैच साउथ अफ्रीका की तरफ मोड़ दिया। चौथी गेंद पर मॉरिस बीट हुए और मैच फिर से इंग्लैंड की ओर झुक गया। लेकिन अंतिम 2 गेंदों पर 2-2 रन लेकर मॉरिस ने जीत साउथ अफ्रीका की झोली में डाल दी।

5. ऑस्ट्रेलिया बनाम साउथ अफ्रीका(अंतिम गेंद पर ऑस्ट्रेलिया को मिली जीत):
विश्व क्रिकेट की दो सबसे मजबूत टीमों के बीच हुए इस मुकाबले मैच का नतीजा अंतिम गेंद पर निकला। इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए साउथ अफ्रीका ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 204 रन बनाए। जवाब में ऑस्ट्रेलिया की शुरूआत खराब रही और उसने अपने 3 विकेट सिर्फ 32 रन पर गंवा दिये। लेकिन इसके बाद ग्लेन मैक्सवेल और डेविड वार्नर ने कमान संभालते हुए मैदान पर चौकों छक्कों की जड़ी लगा दी। दोनों ने टीम को जीत के काफी करीब पहुंचा दिया लेकिन तीन गेंदों के भीतर दोनों पवेलियन लौट गए और मैच फिर से साउथ अफ्रीका की ओर झुक गया। अंतिम ओवर में कंगारू टीम को जीत के लिए 11 रन बनाने थे। रबाडा जिन्होंने मैच में शानदार गेंदबाजी की थी ने मैच का अंतिम ओवर डाला। रबाडा ने पहली ही गेंद पर वार्नर का विकेट झटक लिया। लेकिन अगली 5 गेंदों पर जेम्स फॉकनर ने 11 रन बनाकर मैच में ऑस्ट्रेलिया को जीत दिला दी।