- Home
- News
- Yearender 2018 : Top five Indian t20 spell, kuldeep yadav, hardik pandya and krunal shines
टी20 में इस साल 'चाइनामैन' कुलदीप रहे अव्वल, पांड्या ब्रदर्स का धमाल
साल के अंत में क्रिकेट कंट्री ने 2018 के पांच बेस्ट गेंदबाजी प्रदर्शन को चुना है।
Published On Dec 28, 2018, 09:01 PM IST
Last UpdatedDec 28, 2018, 09:01 PM IST
साल 2018 में भारतीय गेंदबाजों ने टी20 क्रिकेट में बेहद शानदार प्रदर्शन किया। कुलदीप यादव टीम इंडिया के स्टार गेंदबाज रहे तो युजवेंद्र चहल और भुवनेश्वर कुमार ने भी टीम की जीत में अहम योगदान दिया।
साल के अंत में क्रिकेट कंट्री ने 2018 के पांच बेस्ट गेंदबाजी प्रदर्शन को चुना है।
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 24 रन देकर 5 विकेट (जोहान्सबर्ग टी20)
भुवनेश्वर कुमार ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 5 विकेट झटके और टी20 में ऐसा करने वाले दुनिया के 23वें गेंदबाज बने। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए शिखर धवन की अर्धशकीय पारी की बदौलत 203 रन का स्कोर खड़ा किया था। जवाब में प्रोटियाज टीम ने चार विकेट पर 17 ओवर में 154 रन बना लिए थे। मैच हाथ से निकलता जा रहा था ऐसे में भुवनेश्वर ने चार गेंद पर चार बल्लेबाज को आउट कर मैच का रुख पटल दिया। 17वें ओवर की पहली गेंद पर 70 रन पर खेल रहे रजा हेंड्रिक्स को आउट किया। इसके बाद चौथी गेंद पर क्लासेन, पांचवी गेंद पर क्रिस मॉरिस और अंतिम गेंद पर बल्लेबाज पीटरसन रन आउट हो गए। मैच भारत ने 28 रन से अपने नाम किया।
इंग्लैंड के खिलाफ 24 रन देकर 5 विकेट (मैनचेस्टर टी20)
कुलदीप यादव की चाइनामैन गेंदबाजी ने इंग्लैंड में भी अपना डंका बजाया। सीरीज के पहले टी20 मुकाबले में कुलदीप ने 4 ओवर में 24 रन देकर 5 विकेट हासिल किए। यह किसी भी बाएं हाथ के लेग स्पिनर का टी20 में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन था। कुलदीप ने इंग्लैंड की पारी के 14वें ओवर में पहली गेंद पर कप्तान इयोन मोर्गन, जॉनी बेयरस्टो को तीसरी और जो रूट को चौथी गेंद पर आउट कर टीम की कमर तोड़ दी। इंग्लैंड की टीम 159 रन ही बना पाई और भारत ने केएल राहुल के शतक के दम पर मैच 8 विकेट से अपने नाम कर लिया।
इंग्लैंड के खिलाफ 38 रन देकर 4 विकेट (ब्रिस्टल टी20)
जुलाई में इंग्लैंड टी20 सीरीज के निर्णायक मुकाबले में ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने करियर की बेस्ट गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट झटके। इस मैच में हार्दिक ने 4 ओवर में 38 रन देकर 4 विकेट हासिल किए। पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड बडे स्कोर की तरफ बढ़ रहा था 14वें ओवर में पांड्या ने पहले कप्तान इयोन मॉर्गन और फिर विस्फोटक बल्लेबाज एलेक्स हेल्स का विकेट चटकाया। पारी की आखिर ओवर में भी उन्होंने दो विकेट हासिल किए और इंग्लिश टीम को 194 पर रोकने में कामयाबी पाई। भारत ने रोहित शर्मा की शतकीय पारी के दम पर मैच जीत और सीरीज 2-1 से अपने नाम की।
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 36 रन देकर 4 विकेट (सिडनी टी20)
भारतीय टीम में जगह बनाने तलाश में जुटे ऑलराउंडर क्रुणाल पांड्या ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी में यादगाह प्रदर्शन किया और टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। क्रुणाल ने इस मैच में 4 ओवर में 36 रन देकर 4 विकेट चटकाए। यह किसी भी स्पिनर का ऑस्ट्रेलियाई सरजमीं पर टी20 में किया सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन है। भारत ने कंगारू टीम को 164 रन पर रोका और रोमांचक मुकाबले में 6 विकेट से जीत दर्ज की। इस जीत की बदौलत भारत सीरीज को 1-1 से बराबर करने में कामयाब रहा।
आयरलैंड के खिलाफ 4 विकेट (डबलिन टी20)
टी20 क्रिकेट में इस साल भारत के चाइनामैन कुलदीप यादव ने बल्लेबाजों को जमकर नचाया। इंग्लैंड से पहले आयरलैंड के दौरे पर पहुंची भारत के लिए कुलदीप ने पहले मैच में 4 ओवर में 4 विकेट हासिल किए। इस मैच में चार विकेट चटकाने के साथ ही वह टी-20 इंटरनेशनल में सबसे अधिक विकेट लेने वाले बाएं हाथ के स्पिनर बन गए। 16 वां टी20 विकेट हासिल करते ही कुलदीप ने हॉलैंड के बाएं हाथ के रिस्ट स्पिनर माइकल रिपोन का रिकॉर्ड तोड़ दिया। इस मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 205 रन बनाए थे जबकि आयरलैंड की टीम 132 रन ही बना पाई।




