• Home
  • News
  • Yearender 2018 : Top five Indian Test inning, Virat kohli, pujara, hardik into records

कोहली- पुजारा की पारी ने दिलाई जीत, पृथ्वी का डेब्यू रहा शानदार

इस साल विराट कोहली, चेतेश्वर पुजारा की शानादार पारियों की बदौलत भारत ने विदेशी धरती पर टेस्ट मैच में जीत हासिल की। हम आपके लिए चुनकर लाए हैं साल की पांच बेहतरीन टेस्ट पारियां।

Edited By : Viplove Kumar |Dec 30, 2018, 05:10 PM IST

Published On Dec 30, 2018, 05:10 PM IST

Last UpdatedDec 30, 2018, 05:10 PM IST

साल 2018 पूरी तरह से सिर्फ और सिर्फ भारतीय कप्तान विराट कोहली के नाम रहा। कोहली ने कई बेहतरीन पारियां खेली और टेस्ट क्रिकेट में देश से बाहर भी बल्ले से हल्ला बोला। इस साल की पांच बेहतरीन पारियों को हम आपके लिए चुनकर लाए हैं। वो पारियां जिसने टीम इंडिया का पूरी दुनिया में डंका बजाया।

Virat Kohli celebrates his century by kissing his wedding ring

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

विराट कोहली 103 रन की पारी (नॉटिंघम टेस्ट)

नॉटिंघम टेस्ट में इंग्लैंड के खिलाफ दूसरी पारी में कोहली ने 103 रन बनाकर भारत की मैच पर पकड़ मजबूत की। कोहली के शतक की बदौलत भारत ने दूसरी पारी 352 रन पर घोषित कर मेजबान को 521 रन का पहाड़ जैसा लक्ष्य दिया और 203 रन की बड़ी जीत दर्ज की। यह टेस्ट में कोहली का 23वां शतक था। दौरे पर 440 रन पूरा करने के साथ ही कोहली ऐसा करने वाले पहले भारतीय बने। इस एक जीत के बाद भारत ने 5 मैचों की सीरीज में 2-1 से वापसी की थी।

Cheteshwar Pujara ians

चेतेश्वर पुजारा 123 रन की पारी (एडिलेड टेस्ट)

ऑस्ट्रेलिया में भारत ने पहली बार टेस्ट सीरीज की शुरुआत जीत के साथ की यह चेतेश्वर पुजारा की शतकीय पारी की वजह से मुमकिन हो पाया। एडिलेड टेस्ट की पहली पारी में 86 पर 5 विकेट गिरने के बाद भारत 250 रन तक पहुंचा जिसमें पुजारी के 123 रन शामिल थे। पुजारा ने अश्विन के साथ 62 और शमी के साथ 40 रन की साझेदारी निभाई। अपनी इस पारी में उन्होंने 376 मिनट क्रीज पर बिताया जिसमें 246 गेंद का सामना कर 7 चौके और 2 छक्के लगा। भारत ने पहली पारी में 15 रन की बढ़त बनाई और 31 रन से जीत हासिल की।

Virat kohli ians1

विराट कोहली 149 रन की पारी (बर्मिंघम टेस्ट)

कप्तान विराट कोहली ने यूं तो इस साल कई शतक बनाए लेकिन इंग्लैंड के खिलाफ बर्मिंघम में खेली उनकी 149 रन की पारी सर्वश्रेष्ठ रही। एक तरफ सभी बल्लेबाजों ने हथियार डाल दिए तो कोहली जमकर अंग्रेजों जवाब देते रहे। 277 मिनट तक 225 गेंद का सामना कर कोहली ने 22 चौके और एक छक्के की मदद से इस मैच का एक मात्र शतक जमाया। पहली पारी में इंग्लैंड के 287 रन के जवाब में भारत 274 रन तक पहुंचने में कामयाब रहा। हालांकि दूसरी पारी में 194 रन का लक्ष्य भारत हासिल नहीं कर पाया

Prithvi Shaw ians 3

पृथ्वी शॉ 134 रन की पारी (राजकोट टेस्ट)

युवा पृथ्वी शॉ की वेस्टइंडीज के खिलाफ खेली शतकीय पारी साल की बेहतरीन पारियों में से एक टेस्ट पारी है। महज 18 साल और 329 दिन की उम्र में टेस्ट डेब्यू करने वाले पृथ्वी ने ताबड़तोड अंदाज में विंडीज गेंदबाजों की खबर ली। पृथ्वी ने 154 गेंद पर 134 रन की पारी के साथ करियर का आगाज किया। राजकोट में पृथ्वी टेस्ट क्रिकेट में वेस्टइंडीज के खिलाफ शतक बनाने वाले सबसे युवा भारतीय और चौथे सबसे युवा बल्लेबाज बने।

Hardik Pandya IANS1

हार्दिक पांड्या 93 रन की पारी (केपटाउन टेस्ट)

दक्षिण अफ्रीका दौरे पर पहले टेस्ट मैच में जब टीम इंडिया मुश्किल में थी तब ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने 93 रन की बेशकीमती पारी खेली। 81 रन पर छह विकेट गिरने के बाद मैदान पर आए हार्दिक ने भारत की पहली पारी 200 तक पहुंचाया। पांड्या ने भुवनेश्वर कुमार के साथ 99 रन की अहम साझेदारी निभा भारत के अंतर को कम किया। 95 गेंद पर 93 रन की पारी में हार्दिक ने 14 चौके लगाए जबकि एक छक्का भी जमाया। भारत 72 रन से मैच हार गया लेकिन उनकी यह पारी साल की कुछ बेहतरीन पारी में शामिल हो गई।

Editor's Pick