• Home
  • News
  • Yearender 2018 : Top five Indian test spell, jasprit bumrah, hardik pandya and shami shines

2018 (टेस्ट) तेज गेंदबाजों ने इस साल दिग्गज बल्लेबाजों के छुड़ाए पसीने

भारतीय तेज गेंदबाजों ने इस साल पूरी दुनिया में बजाया अपना डंका। क्रिकेट कंट्री ने चुना है साल 2018 का पांच बेहतरीन प्रदर्शन।

Edited By : Viplove Kumar |Dec 30, 2018, 02:15 PM IST

Published On Dec 30, 2018, 02:15 PM IST

Last UpdatedDec 30, 2018, 02:15 PM IST

भारतीय टीम के लिए गेंदबाजी के लिहाज से यह साल टेस्ट क्रिकेट में शानदार रहा। सिर्फ भारत में ही नहीं विदेशी धरती पर भी टीम इंडिया के गेंदबाजों ने अपनी धाक जमाई। दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया की सरजमीं पर भारतीय टीम ने गेंदबाजों की बदौलत ही टेस्ट मैच में जीत हासिल की।

क्रिकेट कंट्री ने आपके लिए साल के वो पांच बेहतरीन गेंदबाजी प्रदर्शन चुने हैं जिसने बनाया साल को यादगार और छोड़ी ऐसी छाप जो हमेशा ही जहन में ताजा रहेंगे।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

Jasprit bumrah in australia afp

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बुमराह के 33 रन देकर 6 विकेट (मेलबर्न टेस्ट)

भारतीय क्रिकेट टीम ने साल के आखिर टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया पर 137 रन से जीत हासिल कर सीरीज में 2-1 की बढ़त बनाई। इसमें जसप्रीत बुमराह के पहली पारी में हासिल किए गए 6 विकेट बेहद अहम रहे। बुमराह ने महज 15.5 ओवर में 33 रन खर्च कर 6 विकेट चटकाए हुए कंगारू टीम को 151 रन पर समेट दिया और भारत को 292 रन की अहम बढ़त दिलाई। इस गेंदबाजी प्रदर्शन की बदौलत उन्होंने इस साल अपने 45 विकेट पूरे किए और डेब्यू करते हुए सबसे ज्यादा विकेट के 39 साल का रिकॉर्ड अपने नाम किया।

Mohammed Shami IANS

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मोहम्मद शमी, 28 रन देकर 5 विकेट (जोहान्सबर्ग टेस्ट)

साल की शुरुआत में दक्षिण अफ्रीका दौरे जोहान्सबर्ग में खेले गए तीसरे टेस्ट के तीसरे दिन भारत 247 रन पर सिमट गया। मेजबान के सामने 241 रन का लक्ष्य था और दो दिन से ज्यादा का वक्त। चौथे दिन चाय तक साउथ अफ्रीका ने तीन विकेट पर 136 रन बनाए थे। एक सेशन और एक दिन का पूरा खेल बचा था, हाथ में सात विकेट और 105 रन की जरूरत। शमी ने धारदार गेंदबाजी करते हुए चार विकेट चटकाए और टीम इंडिया ने 177 रन पर प्रोटियाज टीम को समेटा। दूसरी पारी में शमी ने 12.3 ओवर में 28 रन देकर 5 विकेट हासिल किए।

Hardik Pandya celebrates dismissing Chris Woakes

इंग्लैंड के खिलाफ हार्दिक पांड्या, 28 रन देकर 5 विकेट (नॉटिंघम टेस्ट)

इंग्लैंड में भारतीय टीम ने सातवीं टेस्ट जीत दर्ज की इसमें हार्दिक पांड्या की पहली पारी में की गई घातक गेंदबाजी बेहद अहम थी। नॉटिंघम टेस्ट की पहली पारी में हार्दिक ने दो लगातार ओवर में चार विकेट चटकाते हुए इंग्लैंड की पूरी टीम को 161 रन ढेर कर दिया। इंग्लैंड की पारी के 31वें और 33वें ओवर में हार्दिक ने खतरनाक जॉनी बेयरस्टो, क्रिस वोक्स, आदिल रशिद औऱ स्टुअर्ट ब्रॉड का विकेट हासिल किया। पारी में हार्दिक ने 6 ओवर में 28 रन देकर 5 विकेट झटके और मैच में भारत की पकड़ मजबूत कर दी।

Ishant Sharma

इंग्लैंड के खिलाफ इशांत शर्मा, 51 रन देकर 5 विकेट (बर्मिंघम टेस्ट)

इंग्लैंड के खिलाफ बर्मिंघम टेस्ट में भले ही भारतीय टीम को हार मिला हो लेकिन इशांत शर्मा ने शानदार गेंदबाजी से टीम के लिए जीत का मौका बनाया था। इशांत ने दूसरी पारी में 13 ओवर की गेंदबाजी कर 51 रन देते हुए 5 विकेट चटकाए थे। उनकी शानदार गेंदबाजी की वजह से भारत के सामने इंग्लैंड महज 194 रन का ही लक्ष्य रख पाया था। हालांकि भारतीय बल्लेबाज इसे पाने में नाकाम रहे लेकिन इशांत ने यहां बीएस चंद्रशेखर के 242 विकेट का रिकॉर्ड तोड़ा और सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले सातवें भारतीय गेंदबाज बने।

Umesh Yadav ians

वेस्टइंडीज के खिलाफ उमेश यादव के 45 रन देकर 4 विकेट (हैदराबाद टेस्ट)

वेस्टइंडीज के खिलाफ उमेश यादव के छह विकेट इस साल के सर्वश्रेष्ठ भारतीय प्रदर्शन में पांचवें नंबर पर है। हैदराबाद टेस्ट की पहली पारी में यादव ने 26.4 ओवर में 88 रन देकर 6 विकेट चटकाए। 25 रन के अंतर पर आखिरी के चार विकेट निकालकर विंडीज टीम को 311 रन पर ढेर किया। दूसरी पारी में उमेश यादव और भी घातक साबित हुए 12.1 ओवर में 45 रन खर्च कर 4 विकेट झटके विंडीज टीम को महज 127 रन पर ऑलआउट कर भारत के लिए 72 रन का आसान सा लक्ष्य बनाया।

Editor's Pick