शिवम दुबे की बैटिंग के कायल हुए युवी और इरफान, कर डाली ये बड़ी मांग

शिवम दुबे ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 24 गेंदों पर 45 रनों की तूफानी पारी खेली जिसमें 2 चौके और 4 गगनचुंबी छक्के लगाए.

Edited By : Vanson Soral |Apr 05, 2024, 10:31 PM IST

Published On Apr 05, 2024, 10:31 PM IST

Last UpdatedApr 05, 2024, 10:31 PM IST

Shivam Dubey WC

PIC- CSK

शिवम दुबे, चेन्नई सुपर किंग्स का ये धाकड़ बल्लेबाज सीजन दर सीजन बेहतर होता जा रहा है. इस सीजन भी शिवम दुबे के बल्ले से चौकों-छक्कों की जमकर बरसात हो रही है. यही वजह है कि पूर्व भारतीय ऑलराउंडर युवराज सिंह ने शिवम दुबे को T20 वर्ल्ड कप टीम में शामिल किए जाने की मांग कर डाली है.

सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ शिवम दुबे ने 24 गेंदों पर 45 रनों की तूफानी पारी खेली जिसमें 2 चौके और 4 गगनचुंबी छक्के शामिल थे. शिवम दुबे की इस पारी को देखने के बाद युवराज ने एक्स पर शानदार पोस्ट लिखी. युवी ने लिखा, “शिवम दुबे का आसानी से मैदान के चारों तरफ शॉट खेलना शानदार है. मुझे लगता है कि उसे वर्ल्ड कप टीम में होना चाहिए. उसके अंदर गेमचेंजर बनने का हुनर है.”

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

शिवम दुबे उन चुनिंदा खिलाड़ियों में शामिल हैं जिनके नाम IPL में चौकों से ज्यादा छक्के जड़ने का रिकॉर्ड है. शिवम इस लिस्ट में शामिल इकलौते भारतीय बल्लेबाज हैं.

IPL में चौकों से ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज (50+ छक्के)

  • कायरन पोलार्ड – 223 छक्के, 218 चौके
  • आंद्रे रसेल – 203 छक्के, 157 चौके
  • निकोलस पूरन- 103 छक्के, 85 चौके
  • शिवम दुबे – 83 छक्के, 67 चौके
  • शिमरोन हेटमायर – 76 छक्के, 68 चौके
  • लियाम लिविंगस्टोन – 65 छक्के, 63 चौके
  • हेनरिक क्लासेन – 43 छक्के, 42 चौके

युवराज के अलावा इरफान पठान ने भी शिवम की बल्लेबाजी की जमकर तारीफ की. इरफान पठान ने एक्स पर लिखा, “जहां तक स्पिन हिटिंग क्षमता का सवाल है तो इस समय शिवम दुबे भारतीय क्रिकेट में सबसे आगे हैं! वर्ल्ड कप के लिए भारतीय चयनकर्ताओं को उन पर कड़ी नजर रखनी चाहिए.”

Editor's Pick