Jay Jaiswal
जय जायसवाल क्रिकेटकंट्री हिंदी में बतौर सीनियर राइटर कार्यरत हैं
Written by Jay Jaiswal
Last Published on - January 25, 2016 3:42 PM IST


भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज में मेजबान टीम को कड़ी टक्कर देने को तैयार है। रोहित शर्मा, विराट कोहली और शिखर धवन जैसे बल्लेबाजों का शानदार फॉर्म में होना भारतीय टीम के लिए अच्छी खबर हैं। लेकिन भारतीय टी20 टीम में एक ऐसा बल्लेबाज है जिससे ऑस्ट्रेलियाई टीम हमेशा घबराती है। ऑस्ट्रेलियाई टीम के खिलाफ टी20 मैचों में इस बल्लेबाज के बल्ले ने खूब रन बटोरे हैं और वो इस समय ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए सबसे बड़ी चिंता का विषय है। जी हां हम बात कर रहे हैं युवराज सिंह की। युवराज सिंह ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए हमेशा सिर दर्द साबित हुए हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 में जब भी युवराज का बल्ला बोला है भारत को जीत मिली है। टी20 मुकाबलों में 9 बार भारत और ऑस्ट्रेलिया का आमना सामना हुआ है जिनमें 5 मौकों पर बाजी भारतीय टीम के हाथ लगी है। इनमें 4 मौकों पर युवराज के बल्ले से रन निकले हैं। ALSO READ: भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया, पहला टी20: खुद को बेहतर साबित करने उतरेंगी दोनों टीमें
युवराज ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपने 6 टी20 मैचों में लगभग 62 की औसत से 247 रन बनाए हैं। युवराज ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 मैचों में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी है। अपने 6 मैचों में युवराज ने 3 मौकों पर पचास से ज्यादा का स्कोर किया है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ युवी का बल्ला आग उगलता है इसका सबूत 170 का स्ट्राइक रेट है। युवराज ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले भारतीय बल्लेबाज भी हैं युवी ने कंगारू टीम के खिलाफ टी20 मुकाबलों में 17 छक्के जड़े हैं। ALSO READ: सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली में बेहतर बल्लेबाज कौन?
युवराज ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपना पहला टी20 मैच 2007 विश्व कप के दौरान खेला था। इस मैच में युवराज सिंह ने ब्रेट ली, मिशेल जानसन, स्टुअर्ट क्लार्क और नाथन ब्रेकन जैसे गेंदबाजों के सामने सिर्फ 30 गेंदों पर 70 रन ठोंक दिये थे। इस तूफानी पारी में युवराज के बल्ले से 5 छक्के और 5 चौके निकले थे। भारत ने यह मैच 15 रन से जीत लिया था। युवराज की इस शानदार पारी के लिए ‘मैन ऑफ द मैच’ खिताब से नवाजा गया।
युवराज सिंह का बल्ला ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हमेशा चला है शायद यही वजह है कि कंगारू टीम के गेंदबाज युवराज से खौफ खाते हैं। मौजूदा टी20 सीरीज में भी भारतीय टीम को युवराज सिंह से शानदार प्रदर्शन की उम्मीद रहेगी। युवराज ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपना अंतिम टी20 मैच विश्व कप 2014 में खेला था। इस पूरी सीरीज में में युवराज के बल्ले से रन नहीं निकले थे लेकिन जैसे ही कंगारू टीम युवराज के सामने आई उन्होने 60 रन की मैच जिताउ पारी खेल दी। अब देखना यह होगा कि ऑस्ट्रेलियाई टीम इस सीरीज में युवराज से निपटने के लिए क्या रणनीति अपनाती है।
This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
Strictly Necessary Cookie should be enabled at all times so that we can save your preferences for cookie settings.
If you disable this cookie, we will not be able to save your preferences. This means that every time you visit this website you will need to enable or disable cookies again.
