add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

उलटफेर करने में माहिर है जिम्बाब्वे की टीम, टी-20 विश्व कप में बड़ी टीमों को किया है हैरान

सिकंदर रजा की कप्तानी वाली टीम ने बैटिंग, फील्डिंग और गेंदबाजी में कमाल का प्रदर्शन कर ऑस्ट्रेलिया को चारों खाने चित्त कर दिया.

user-circle cricketcountry.com Written by Akhilesh Tripathi
Last Updated on - February 13, 2026 8:32 PM IST

टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में शुक्रवार को बड़ा उलटफेर हुआ. सिकंदर रजा की कप्तानी वाली जिम्बाब्वे की टीम ने टी-20 वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया को 23 रन से हरा दिया. इस जीत के साथ जिम्बाब्वे की टीम ग्रुप बी में ऑस्ट्रेलिया को पीछे छोड़कर दूसरे नंबर पर पहुंच गई है. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जिम्बाब्वे की यह टी-20 वर्ल्ड कप में यह दूसरी जीत है. इससे पहले 2007 में भी जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को हराया था.

जिम्बाब्वे की टीम ने टी-20 वर्ल्ड कप में हर बार विरोधी टीमों को चौंकाया है. टी-20 विश्व कप 2026 में ओमान के खिलाफ पहली जीत के बाद शुक्रवार को जब जिम्बाब्वे की टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उतरी तो वह फेवरेट नहीं थी, मगर सिकंदर रजा की कप्तानी वाली टीम ने बैटिंग, फील्डिंग और गेंदबाजी में कमाल का प्रदर्शन कर ऑस्ट्रेलिया को चारों खाने चित्त कर दिया.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

सलामी बल्लेबाज ब्रायन बेनेट की नाबाद 64 रन की पारी के बाद तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजरबानी (04/17) और ब्रैड इवांस (03/23) की घातक गेंदबाजी की मदद से जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को धूल चटाई. जिम्बाब्वे ने पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किए जाने के बाद दो विकेट पर 169 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर बनाया, इसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया की टीम 19.3 ओवर में 146 रन पर ढेर हो गई. ऑस्ट्रेलिया की तरफ से केवल मैट रेनशॉ ही संघर्ष कर पाए, उन्होंने 44 गेंद पर 65 रन बनाए जिसमें पांच चौके और एक छक्का शामिल है.

जिम्बाब्वे ने कई टीमों को किया है हैरान

जिम्बाब्वे ने साल 2007 में केपटाउन में टी-20 वर्ल्ड कप में पहली बार ऑस्ट्रेलिया को हराया था. जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया की मजबूत टीम के खिलाफ जीत हासिल की थी. टी-20 वर्ल्ड कप 2022 में जिम्बाब्वे ने पहले आयरलैंड को हराया फिर पाकिस्तान को हराकर सनसनी मचा दी थी. जिम्बाब्वे ने रोमांचक मुकाबले में पाकिस्तान को एक रन से हराया था. अब 2026 में एक बार फिर ऑस्ट्रेलिया को हराकर टीम ने खलबली मचा दी है. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी-20 वर्ल्ड कप में जिम्बाब्बे की टीम का जीत प्रतिशत 100 है.

ऑस्ट्रेलिया को वर्ल्ड कप में तीन बार हरा चुकी है जिम्बाब्वे

जिम्बाब्वे की टीम का ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रिकॉर्ड शानदार है. जिम्बाब्वे ने अब तक पांच बार ऑस्ट्रेलिया को हराया है, जिसमें तीन वर्ल्ड कप में उसे जीत मिली है. जिम्बाब्वे ने साल 1983 वनडे वर्ल्ड कप में पहली बार ऑस्ट्रेलिया को 13 रन से हराया है. इसके बाद 2007 टी20 वर्ल्ड कप, 2014 में वनडे, 2022 में वनडे और अब 2026 में टी-20 वर्ल्ड कप में हराया है.

T20 वर्ल्ड कप 2026 से जुड़े सभी ताजा अपडेट आप देख सकते हैं: https://www.cricketcountry.com/hi/icc-mens-t20-world-cup-2026/