रणजी ट्रॉफी 2018-19: राजस्थान 135 रन पर ढेर, पहले दिन ओडिशा 78/4
रणजी ट्रॉफी 2018-19 के छठे राउंड के पहले दिन राजस्थान के कप्तान महिपाल लोमरोर ने 85 रनों की पारी खेली।
Published On Dec 14, 2018, 07:48 PM IST
Last UpdatedDec 14, 2018, 07:48 PM IST
Rajasthan ranji team (सोशल मीडिया)
ओडिशा ने बसंत मोहंती (20 रन देकर छह विकेट) और राजेश मोहंती (63 रन देकर तीन विकेट) की शानदार गेंदबाजी से शुक्रवार को रणजी ट्रॉफी एलीट ग्रुप सी के मैच के शुरूआती दिन राजस्थान को पहली पारी में 135 रन पर समेटने के बाद स्टंप तक चार विकेट गंवाकर 78 रन बना लिए।
देबाशीष समंत्रे 30 रन और अभिषेक राउत 22 रन बनाकर क्रीज पर डटे हैं जिससे ओडिशा की टीम पहली पारी के धार पर अब भी 57 रन से पीछे है।
आशुतोष की घातक गेंदबाजी, बिहार ने मेघालय को 125 रन पर समेटा
बल्लेबाजी का मौका मिलने के बाद राजस्थान की शुरूआत खराब रही। उसके दोनों सलामी बल्लेबाज बिना रन बनाए पवेलियन लौट गए। केवल कप्तान महिपाल लोमरोर ही क्रीज पर डटकर खेल सके, उन्होंने 105 गेंद में 14 चौके और एक छक्के से 85 रन बनाये। उनके अलावा सिर्फ दो खिलाड़ी एएल मेनारिया (10) और राहुल चहर (18) ही दोहरे अंक तक पहुंच सके।
इसके बाद ओडिशा की शुरूआत भी अच्छी नहीं रही, उसने 17 रन के स्कोर तक अपने तीन बल्लेबाजों का विकेट गंवा दिया। राजस्थान के गेंदाबज अनीकेत चौधरी और तनवीर उल हक ने दो दो विकेट हासिल किए।