Video: रहाणे ने शतक से पहले उठाया बल्ला, रैना ने इशारा दिया 3 रन बाकी है

अजिंक्य रहाणे ने देवधर ट्रॉफी फाइनल में शतक पूरा करने से पहले ही अपना बल्ला उठाकर दर्शकों का अभिवादन करने लगे।

Edited By : Cricket Country Staff |Oct 29, 2018, 12:20 PM IST

Published On Oct 29, 2018, 12:20 PM IST

Last UpdatedOct 29, 2018, 12:20 PM IST

Ajinkya Rahane and Suresh Raina@ indian cricket team Instagram video

भारतीय टेस्ट टीम के उप कप्तान अजिंक्य रहाणे ने देवधर ट्रॉफी फाइनल में धमाकेदार शतकीय पारी खेल इंडिया सी को खिताब जिताया।

इंडिया सी की कप्तानी कर रहे रहाणे ने फाइनल में इंडिया बी के खिलाफ 144 रन की पारी खेली। ईशान किशन ने 114 रन बनाए जिसकी बदौलत टीम ने 352 रन का स्कोर खड़ा किया। जवाब में इंडिया बी टीम 46.1 ओवर में 323 रन पर ऑल आउट हो गई।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

इस मैच में अजिंक्य रहाणे ने 156 गेंद पर 144 रन की शानदार पारी खेली। अपनी पारी के दौरान जब रहाणे शतक के करीब पहुंचे तो वह कनफ्यूज हो गए। शतक पूरा करने से पहले ही अपना बल्ला उठाकर दर्शकों का अभिवादन करने लगे।

रहाणे 97 रन बनाकर ही ही दर्शकों की तरफ बल्ला दिखाने लगे। उनके भारतीय टीम के साथी और इंडिया सी में खेल रहे सुरेश रैना ने इशारा कर शतक पूरा ना होने की बात बताई। रैना ने मैदान के बाहर से ही रहाणे को तीन अंगुली दिखाकर संकेत दिया कि वह अभी 97 रन पर खेल रहे हैं। शतक पूरा करने में उनको अभी तीन बाकी है।


कमाल की बात है कि स्कोर बोर्ड पर ही रहाणे का निजी स्कोर 100 दिखा रहा था। हालांकि टीम के साथियों की तरफ से बताए जाने के बाद उनको इस बात का पता चला। यह पूरा वीडियो इंडियन क्रिकेट टीम के इंस्टाग्राम पेज पर अपलोड किया गया है।

Editor's Pick