add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

ऋद्धिमान साहा ने धमकी देने वाले पत्रकार के नाम का खुलासा करने से किया इनकार

बीसीसीआई के कोषाध्यक्ष अरुण धूमल ने कहा कि बोर्ड साहा से रिपोर्टर की पहचान का खुलासा करने के लिए कहेगा जिसने उन्होंने वो संदेश भेजे थे।

user-circle cricketcountry.com Written by India.com Staff
Last Published on - February 22, 2022 12:18 PM IST

सीनियर भारतीय विकेटकीपर ऋद्धिमान साहा (Wriddhiman Saha) ने उस पत्रकार की पहचान का खुलासा नहीं करने से इनकार कर दिया है जिसने उन्हें इंटरव्यू के लिए धमकी दी थी। साहा ने ट्विटर पर एक पत्रकार के साथ बातचीत का एक स्क्रीनशॉट शेयर किया था, जिसके बाद फैंस ने भारतीय बल्लेबाज ने उनके नाम का खुलासा करने के लिए कहा।

जिसके बाद बीसीसीआई के कोषाध्यक्ष अरुण धूमल (Arun Dhumal) ने पीटीआई को बताया कि बोर्ड साहा से रिपोर्टर की पहचान और उस संदर्भ का खुलासा करने के लिए कहेगा जिसने उन्होंने वो संदेश भेजे थे।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

उन्होंने कहा, “हां, हम ऋद्धिमान से उनके ट्वीट के बारे में पूछेंगे और वास्तविक घटना क्या हुई है। हमें ये जानने की जरूरत है कि क्या उन्हें धमकी दी गई थी और उनके ट्वीट की पृष्ठभूमि और संदर्भ भी। मैं और कुछ नहीं कह सकता। सचिव (जय शाह) निश्चित रूप से ऋद्धिमान से बात करेंगे।”

हालांकि, बीसीसीआई द्वारा पूछे जाने पर ऋद्धिमान पत्रकार का नाम नहीं लेना चाहते, ये बताते हुए कि उनका उद्देश्य सोशल मीडिया पर इसका उजागर करना था और किसी के करियर को नुकसान नहीं पहुंचाना था।

उन्होंने द इंडियन एक्सप्रेस को बताया, “मुझे अभी तक BCCI से कोई संचार नहीं मिला है। अगर वो मुझसे (पत्रकार का) नाम उजागर करने के लिए कहते हैं, तो मैं उन्हें बताऊंगा कि मैंने ये किसी के करियर को नुकसान पहुंचाने, किसी व्यक्ति को नीचा दिखाने के लिए नहीं किया था। इसलिए मैंने अपने ट्वीट में नाम का खुलासा नहीं किया। ये मेरे माता-पिता की शिक्षा नहीं है। मेरे ट्वीट का मुख्य उद्देश्य इस तथ्य को उजागर करना था कि मीडिया में कोई है जो इस तरह की चीजें करता है, एक खिलाड़ी की इच्छा का अनादर करता है।”

उन्होंने कहा, “ये सही नहीं था, जो मैं अपने ट्वीट के माध्यम से बताना चाहता था। जिसने किया है वो इसे अच्छी तरह जानता है। मैंने उन ट्वीट्स को पोस्ट किया क्योंकि मैं नहीं चाहता था कि खिलाड़ियों को ऐसी चीजों का सामना करना पड़े। मैं ये संदेश देना चाहता था कि जो किया गया है वो गलत है और किसी और को इसे दोबारा नहीं करना चाहिए।”

साहा ने ये भी खुलासा किया कि पूर्व क्रिकेटर प्रज्ञान ओझा (Pragyan Ojha), जो वर्तमान में आईपीएल गवर्निंग काउंसिल में भारतीय क्रिकेटर्स एसोसिएशन (आईसीए) के प्रतिनिधि हैं, ने उन्हें फोन किया था।

उन्होंने कहा, “ओझा ने मुझे फोन किया और कहा, ‘मैं आपसे कुछ भी व्यक्तिगत नहीं पूछूंगा। अगर आपको लगता है कि आप इस पर आगे बढ़ना चाहते हैं या कानूनी रूप से मामले को आगे बढ़ाना चाहते हैं, तो बीसीसीआई आपका समर्थन करेगा। मैंने उससे कहा कि फिलहाल मैं इसके लिए तैयार नहीं था और उसे कारण बताए। उन्होंने इसका जवाब देते हुए कहा, ये पूरी तरह से मेरा फैसला था।”