add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

शेन वार्न के निधन पर यकीन नहीं कर पा रहे हैं ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी लेकिन एक-दूसरे से बात कर बांट रहे हैं दुख: पैट कमिंस

शेन वॉर्न का पार्थिव शरीर गुरुवार राज ऑस्ट्रेलिया पहुंच गया. 30 मार्च को मेलबर्न क्रिकेट मैदान पर श्रृद्धांजलि सभा का आयोजन होगा.

user-circle cricketcountry.com Written by India.com Staff
Last Published on - March 11, 2022 7:35 PM IST

ऑस्ट्रेलियाई टेस्ट टीम के कप्तान पैट कमिंस (Pat Cummins) ने माना कि पूरी टीम अभी भी महान क्रिकेटर शेन वॉर्न के निधन पर यकीन नहीं कर पा रही है लेकिन उनसे जुड़े किस्से एक दूसरे के साथ साझा करने से खिलाड़ियों को राहत मिलाी है.

कमिंस पाकिस्तान के खिलाफ शनिवार से शुरू हो रहे दूसरे टेस्ट से पूर्व प्रेस कांफ्रेंस में कहा, “किसी को यकीन नहीं हो रहा है. हमने वॉर्नी से जुड़े कई किस्से सुनाए. वो हम सभी का हीरो था और सबसे पसंदीदा क्रिकेटरों में से एक.”

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने ये भी कहा कि लेग स्पिनर मिशेल स्वेपसन (Mitchell Swepson) का टेस्ट टीम में डेब्यू खास होगा क्योंकि वो वॉर्न के नक्शे कदम पर चलने का प्रयास करेंगे. उन्होंने कहा, “वो भी वॉर्नी की तरह लेग स्पिनर है और उसका अनुसरण करने की कोशिश करेगा.”

TRENDING NOW

वॉर्न का पार्थिव शरीर बृहस्पतिवार की रात ऑस्ट्रेलिया पहुंच गया. उनके निजी अंतिम संस्कार के बाद 30 मार्च को मेलबर्न क्रिकेट मैदान पर श्रृद्धांजलि सभा का आयोजन होगा.

पाकिस्तान के खिलाफ दूसरे टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलियाई प्लेइंग इलेवन: डेविड वार्नर, उस्मान ख्वाजा, मार्नस लाबुशाने, स्टीव स्मिथ, ट्रैविस हेड, कैमरून ग्रीन, एलेक्स कैरी, मिशेल स्टार्क, पैट कमिंस, नाथन लियोन, मिशेल स्वेपसन.