- क्रिकेट न्यूज़
- News
- %e0%a4%b8%e0%a4%be%e0%a4%89%e0%a4%a5%e0%a4%ae%e0%a5%8d%e0%a4%aa%e0%a4%9f%e0%a4%a8 %e0%a4%9f%e0%a5%87%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%9f %e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82 %e0%a4%b6%e0%a4%a4%e0%a4%95 %e0%a4%a8 4084657
साउथम्पटन टेस्ट में शतक ना बना पाने से निराश हैं विंडीज बल्लेबाज जर्मेन ब्लैकवुड
जर्मेन ब्लैकवुड ने इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में 95 रनों की मैचविनिंग पारी खेली थी।
Published On Jul 14, 2020, 04:42 PM IST
Last UpdatedJul 14, 2020, 04:42 PM IST
इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में 95 रनों की पारी खेलकर वेस्टइंडीज की शानदार जीत के नायक बने जर्मेन ब्लैकवुड (Jermaine Blackwood) शतक से चूक जाने से निराश हैं।
28 साल के ब्लैकवुड का रिकॉर्ड इंग्लैंड के खिलाफ शानदार रहा है। इस टीम के खिलाफ ब्लैकवुड का औसत 50 से ज्यादा हैं। उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ एंटीगा में 2015 में नाबाद 112 रन की पारी खेली थी जो अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में उनका एकमात्र शतक है।
उन्होंने ‘जमैका ऑब्जर्बर’ से कहा, ‘‘मैं जीत के करीब पहुंच कर आउट होने से खुद से काफी निराश था। मैं आउट होने के बाद काफी भावुक हो गया था। इसलिए नहीं क्योंकि मैं आउट हो गया था बल्कि इस लिए क्योंकि मैं टीम को जीत दिलाने से पहले पवेलियन लौट गया था। मैं शतक के बारे में नहीं सोच रहा था, मैं टीम की जीत के बारे में सोच रहा था।’’
दाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने 29 टेस्ट में 1469 रन बनाए है। उन्होंने उन पर भरोसा जताने के लिए कप्तान जेसन होल्डर और कोच फिल सिमंस का भरोसा जताया। ब्लैकवुड जब बल्लेबाजी के लिए उतरे थे तक टीम का तीन विकेट पर 27 रन बनाकर संघर्ष कर रही थी।
उन्होंने कहा, ‘‘जब आप जानते हैं कि कप्तान को आप पर पूरा भरोसा है तो यह आपको अच्छा महसूस कराता है। मैं अंडर -15 के दिनों से जेसन को जानता हूं, इसलिए वह जानता है कि मैं क्या करने में सक्षम हूं।’’