- क्रिकेट न्यूज़
- News
- 10 million doller prize pot for ICC Men’s Cricket World Cup 2019
विश्व कप विजेता टीम को मिलेंगे 40 लाख डॉलर की ईनामी राशि
आईसीसी विश्व कप की विजेता टीम को 40 लाख डॉलर मिलेंगे जो टूर्नामेंट के इतिहास में सबसे बड़ी ईनामी राशि है।
Published On May 17, 2019, 02:49 PM IST
Last UpdatedMay 17, 2019, 02:49 PM IST
ICC WORLD CUP TROPHY
इंग्लैंड एंड वेल्स में होने वाले आईसीसी विश्व कप को जीतने वाली टीम को मिलने वाली ईनामी राशि की घोषणा कर दी गई। टूर्नामेंट की विजेता के साथ-साथ सेमीफाइनल में पहुंचने वाली टीम भी मालामाल होने वाली है।
आईसीसी विश्व कप की विजेता टीम को 40 लाख डॉलर मिलेंगे जो टूर्नामेंट के इतिहास में सबसे बड़ी ईनामी राशि है। दस टीमों के टूर्नामेंट के विजेता को एक ट्रॉफी भी दी जाएगी।
पढ़ें:- भारत को विश्व चैंपियन बना सकते हैं विराट और बुमराह – होल्डिंग
आईसीसी के बयान के अनुसार टूर्नामेंट की कुल ईनामी राशि एक करोड़ डॉलर होगी। उप-विजेता को 20 लाख डॉलर दिए जाएंगे। वहीं सेमीफाइनल हारने वाली दोनों टीम को आठ लाख डॉलर मिलेंगे। 30 मई से शुरू हो रहा टूर्नामेंट 11 जगहों पर खेला जाएगा। हर लीग मैच के लिए भी ईनामी राशि है।
आईसीसी क्रिकेट विश्व कप 2019 ईनामी राशि :
विजेता : 40 लाख डॉलर
उप-विजेता : 20 लाख डॉलर
सेमीफाइनल हारने वाली टीम : आठ-आठ लाख डॉलर
हर लीग मैच के विजेता को : 40000 डॉलर
लीग चरण से आगे जाने वाली टीम को : एक लाख डॉलर।
ऑस्ट्रेलिया ने अब तक सबसे ज्यादा 5 बार विश्व कप का खिताब जीता है। भारत और वेस्टइंडीज ने दो बार यह ट्रॉफी जीती है। पाकिस्तान और श्रीलंका की टीम को एक-एक बार यह खिताब जीतने में कामयाबी मिली है।