#10YearsofKingKohliInT20Is: विराट कोहली के T20 में 10 साल पूरे, बधाइयों का लगा तांता

31 वर्षीय कोहली ने 82 टी-20 इंटरनेशनल मैचों में अब तक कुल 2794 रन बनाए हैं जिसमें 24 अर्धशतक शामिल है

Edited By : Kamlesh Rai |Jun 12, 2020, 10:09 AM IST

Published On Jun 12, 2020, 10:09 AM IST

Last UpdatedJun 12, 2020, 10:09 AM IST

10 Years of Virat Kohli In T20Is: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) के लिए 12 जून का दिन बेहद खास है. कोहली ने इस दिन साल 2010 में अपने टी-20 इंटरनेशनल करियर की शुरुआत की थी. उन्होंने जिम्बाब्वे के खिलाफ हरारे में अपने डेब्यू मैच में नाबाद 26 रन की पारी खेली थी. टीम इंडिया ने इस मैच को 30 गेंद बाकी रहते 6 विकेट से अपने नाम किया था.

जिम्बाब्वे ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट पर 111 रन बनाए थे. भारत की ओर से यूसुफ पठान ने सर्वाधिक नाबाद 37 जबकि कप्तान सुरेश रैना ने 28 रन बनाए.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

कोहली के टी20 में डेब्यू किए आज 10 साल हो गए. आधुनिक क्रिकेट के सबसे बेहतरीन बल्लेबाजों में से एक कोहली ने इस दौरान कई ऐसी पारियां खेली जिससे टीम इंडिया आसानी से जीतने में सफल रही.

क्रिकेट के सबसे छोटे फार्मेट में 10 साल पूरा होने पर सोशल मीडिया पर उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है. हैशटैग #10YearsOfKingKohliInT20I सोशल मीडिया पर काफी ट्रेंड कर रहा है.

31 वर्षीय कोहली ने 82 टी-20 इंटरनेशनल मैचों में अब तक कुल 2794 रन बनाए हैं जिसमें 24 अर्धशतक शामिल है.

Editor's Pick