×

देखें वीडियो- क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने किया कमाल का कमाल, भावुक मां नहीं रख पाईं आंसू पर काबू

क्रिस्टियानो रोनाल्डो UEFA नैशंस लीग में स्विटजरलैंड के खिलाफ मुकाबले के दौरान टॉप फॉर्म में थे। उन्होंने शानदार गोल भी किया। मैनचेस्टर यूनाइटेड के इस स्टार के खेल की मदद से पुर्तगाल ने 4-0 से बड़े अंतर से जीत हासिल की।

क्रिस्टियानो रोनाल्डो UEFA नैशंस लीग में स्विटजरलैंड के खिलाफ मुकाबले के दौरान टॉप फॉर्म में थे। उन्होंने शानदार गोल भी किया। मैनचेस्टर यूनाइटेड के इस स्टार के खेल की मदद से पुर्तगाल ने 4-0 से बड़े अंतर से जीत हासिल की। इस टूर्नमेंट के 2022-23 के एडिशन में मैनचेस्टर यूनाइटेड की यह पहली जीत थी।

विलियम कारवाल्हो ने पुर्तगाल के लिए खाता खोला और इसके बाद पांच बार बैलन डि’ओर का खिताब जीतने वाले रोनाल्डो ने स्कोर को 35वें मिनट में 2-0 पर पहुंचा दिया। चार मिनट बाद उन्होंने एक और गोल किया और स्कोरलाइन 3-0 हो गई। इसके बाद मैनचेस्ट सिटी के जाओ केनसेलो ने एक और गोल स्विटजरलैंड के लिए वापसी के सभी दरवाजे बंद कर दिए।

इस बीच मैच के दौरान एक बहुत भावुक पल भी देकने को मिला। जैसे ही रोनाल्डो ने अपना पहला गोल किया कैमरे उनकी मां की ओर मुड़ गए। डोलारस एविरो, अपनी भावनाओं पर काबू नहीं रख पाईं। उनकी आंखों से आंसू बह रहे थे वह खड़ी होकर अपने बेटे के शानदार गोल पर तालियां बजा रही थीं। इस पल ने सभी को बहुत भावुक कर दिया।

इस पहले गोल से रोनाल्डो के अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में 118 गोल हो गए। इसके बाद उन्होंने अपनी बढ़त को और बढ़ा लिया। वह अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल में सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी हैं।

trending this week