भारत के वेटलिफ्टर अजय सिंह, सोमवार, (1 अगस्त) को, राष्ट्रमंडल खेलों 2022 के पुरुषों श्रेणी के 81 किग्रा भारोत्तोलन फाइनल में पदक जीतने से चूक गए। उनके पास चैंपियनशिप में भारत के लिए पदक जीतने वाले सातवें भारतीय बनने का मौका था। हालांकि, वह 180 किग्रा भार उठाने में विफल रहे और इस चूक के साथ वह चौथे स्थान पर रहे।
इंग्लैंड के क्रिस मरे ने कुल 325 किग्रा (114 किग्रा और 181 किग्रा) भार उठाकर स्वर्ण पदक जीता। ऑस्ट्रेलिया के काइल ब्रूस ने कुल 323 किग्रा (143 किग्रा और 180 किग्रा) भार उठाकर रजत पदक जीता। कनाडा के निकोलस वाचोन 320 किग्रा (140 किग्रा और 180 किग्रा) भार उठाकर कांस्य पदक के साथ खेल को समाप्त किया।
अजय सिंह ने स्नैच राउंड में बेहद शानदार प्रदर्शन किया, लेकिन अपने शीर्ष स्थान पर कायम नहीं रह सके। वह काफी समय से पदक की दौड़ में थे। सिंह ने अपना अभियान (राउंड) समाप्त करने के लिए कुल 319 किग्रा (143 किग्रा और 176 किग्रा) उठाया।
मीराबाई चानू (महिलाओं के 49 किग्रा में स्वर्ण), जेरेमी लालरिननुंगा (पुरुषों के 67 किग्रा में स्वर्ण), अचिंता शुली (पुरुषों के 73 किग्रा में स्वर्ण), बिंद्यारानी देवी (महिलाओं के 55 किग्रा में रजत), संकेत महादेव सागर (पुरुषों के 55 किग्रा में रजत) और गुरुराजा पुजारी (कांस्य) पुरुषों के 61 किग्रा में) वेटलिफ्टर हैं जिन्होंने चल रहे मेगा इवेंट में पदक जीतकर अपने देश का नाम रोशन किया है।