add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

कोलकाता में भारत-न्यूजीलैंड तीसरे टी20 मैच से पहले ईडन गार्डन्स के पास 11 लोग गिरफ्तार

भारत और न्यूजीलैंड के बीच सीरीज का तीसरा और आखिरी टी20 मैच कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला जाना है।

user-circle cricketcountry.com Written by India.com Staff
Last Published on - November 21, 2021 6:21 PM IST

भारत और न्यूजीलैंड (India vs New Zealand, 3rd T20I) के बीच रविवार को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में होने वाले तीसरे टी20 क्रिकेट मैच से पहले कथित रूप से गैर कानूनी रूप से टिकट बेचने के लिए स्टेडियम पास 11 लोगों को गिरफ्तार किया गया। कोलकाता पुलिस ने इस मामले की जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि 60 मैच टिकटों को बड़ी कीमत पर बेचा गया था जिन्हें गिरफ्तार किए लोगों से प्राप्त किया गया। सीनियर पुलिस अधिकारी ने कहा कि स्टेडियम और आसपास के इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली जा रही तीन मैचों की टी20 सीरीज में पहले से ही भारत ने 2-0 से अजेय बढ़त बना ली है। ऐसे में मेजबान टीम रविवार को ईडन गार्डन्स में न्यूजीलैंड को 3-0 से हराने का लक्ष्य रखते हुए कुछ रिजर्व खिलाड़ियों को मौका दे सकती है।

भारत ने शुक्रवार को रांची में खेले गए दूसरे टी20 मैच में सात विकेट से जीतकर सीरीज में अजेय बढ़त हासिल कर ली है। न्यूजीलैंड के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज से पहले क्लीन स्वीप करना अच्छा रहेगा।

टी20 फॉर्मेट के नए कप्तान बने रोहित शर्मा की पहली सीरीज अब तक बेहतरीन रही है। टॉस जीतकर जयपुर और रांची में सफल लक्ष्य का पीछा करते हुए जीत से खुश होंगे। वो कोलकाता में भी ऐसा ही करना चाहेंगे।

साथ ही तीसरे मैच में वह रिजर्व खिलाड़ियों को मौका देने की सोच रहे होंगे, जो सीरीज के दोनों मैचों में प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं बन पाए। रुतुराज गायकवाड़, आवेश खान, इशान किशन और युजवेंद्र चहल उन खिलाड़ियों में जिन्हें तीसरे मैच में मौका मिल सकता है।