add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

Ashes 2025-26: ऑस्ट्रेलिया का इंग्लैड का 'जैसा को तैसा' जवाब, गाबा में ODI स्टाइल में खेला टेस्ट

ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच ब्रिसबेन के दूसरे दिन मेजबान टीम ने बढ़त बना ली है. इस मैच में दोनों ही टीमें आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी कर रही हैं.

user-circle cricketcountry.com Written by Bharat Malhotra
Last Updated on - December 5, 2025 6:43 PM IST

ब्रिस्बेन: ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच गाबा टेस्ट वनडे इंटरनेशनल के स्टाइल में खेला जा रहा है. दूसरे दिन इंग्लैंड की पहली पारी 334 रन पर सिमट गई. इसके बाद दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक इंग्लैंड ने छह विकेट पर 378 रन बना लिए हैं.

इस पिंक बॉल टेस्ट मुकाबले में इंग्लैंड की शुरुआत बेहद खराब रही. मेहमान टीम ने महज 5 रन तक अपने दो विकेट गंवा दिए थे. यहां से जो रूट ने जैक क्रॉली के साथ तीसरे विकेट के लिए 117 रन की साझेदारी करते हुए टीम को संभाला. क्रॉली 11 चौकों की मदद से 76 रन बनाकर आउट हुए.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

यहां से हैरी ब्रूक ने जो रूट के साथ चौथे विकेट के लिए 54 रन जोड़े. ब्रूक ने 31 रन का योगदान टीम के खाते में दिया. जो रूट ने जोफ्रा आर्चर के साथ 10वें विकेट के लिए 58 गेंदों में 70 रन की साझेदारी करते हुए टीम को चुनौतीपूर्ण स्कोर तक पहुंचाया.

आर्चर 38 रन बनाकर पवेलियन लौटे, जबकि रूट ने 206 गेंदों में 1 छक्के और 15 चौकों के साथ नाबाद 138 रन बनाए. विपक्षी टीम के लिए मिचेल स्टार्क ने 75 रन देकर 6 विकेट हासिल किए, जबकि माइकल नेसेर, स्कॉट बोलैंड और ब्रेंडन डॉगेट ने 1-1 विकेट निकाला.

इसके जवाब में दूसरे दिन की समाप्ति तक ऑस्ट्रेलिया ने 73 ओवरों के खेल में 6 विकेट खोकर 378 रन बना लिए हैं. यानी ऑस्ट्रेलिया के रन बनाने की गति 5.17 है. यानी कंगारू टीम ने इंग्लैंड को असली ‘बैजबॉल’ स्टाइल में जवाब दिया है.

ट्रेविस हेड और जैक वेदरलैंड ने पहले विकेट के लिए 77 रन जोड़े. ट्रेविस 33 रन बनाकर पवेलियन लौटे. यहां से वेदरलैंड ने मार्नस लाबुशेन के साथ दूसरे विकेट के लिए 69 रन जोड़ते हुए टीम को 146 के स्कोर तक पहुंचाया. वेदरलैंड ने 78 गेंदों में 1 छक्के और 12 चौकों के साथ 72 रन का योगदान टीम के खाते में दिया.

कप्तान स्टीव स्मिथ ने लाबुशेन के साथ तीसरे विकेट के लिए 50 रन जोड़े, जिसके बाद कैमरून ग्रीन के साथ चौथे विकेट के लिए 95 रन जुटाते हुए टीम को 291 के स्कोर तक पहुंचाया.

लाबुशेन 65 रन बनाकर आउट हुए, जबकि स्टीव स्मिथ ने 61 रन की पारी खेली. इनके अलावा, कैमरून ग्रीन 45 रन बनाकर पवेलियन लौटे. दिन की समाप्ति तक एलेक्स कैरी 46 रन, जबकि माइकल नेसेर 15 रन अपने खाते में जोड़ चुके थे.

मेहमान टीम की तरफ से अब तक ब्रायडन कार्स ने 3 विकेट हासिल किए हैं, जबकि कप्तान बेन स्टोक्स ने 2 विकेट निकाले हैं. जोफ्रा आर्चर ने 1 विकेट अपने नाम किया है.

ऑस्ट्रेलियाई टीम सीरीज का पहला मैच 8 विकेट से अपने नाम कर चुकी है. ऐसे में इंग्लैंड इस मुकाबले को जीतकर पांच मुकाबलों की एशेज सीरीज में 1-1 से बराबरी करना चाहेगी.