Bharat Malhotra
Bharat Malhotra अभी cricketcountry.com की हिंदी टीम का हिस्सा हैं. भारत के पास डिजिटल मीडिया में करीब 17 साल का अनुभव है. साल 2008 में आ ...Read More
Written by Bharat Malhotra
Last Updated on - December 9, 2025 10:59 PM IST

कटक: हार्दिक पंड्या के हरफनमौला खेल से भारत ने पांच मैचों की सीरीज के पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय में मंगलवार को यहां साउथ अफ्रीका को 101 रन से हराकर शानदार आगाज किया.
पंड्या की नाबाद 59 रन की आक्रामक पारी के बूते भारत ने छह विकेट पर 175 रन बनाने के बाद दक्षिण अफ्रीका को 12.3 ओवर में 74 रन पर आउट कर इस टीम के खिलाफ रनों के लिहाज से अपनी दूसरे सबसे बड़ी जीत दर्ज की.
भारत ने इससे पहले नवंबर 2024 में दक्षिण अफ्रीका को 135 रन से हराया था. टी20 अंतरराष्ट्रीय में यह साउथ अफ्रीका का सबसे छोटा स्कोर है.
बल्ले से अपना छठा टी20 अर्धशतक जड़ने वाले पंड्या ने डेविड मिलर (एक रन) का अहम विकेट भी चटकाया. भारत की ओर से अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, अक्षर पटेल को दो-दो जबकि शिवम दुबे को एक सफलता मिली. दक्षिण अफ्रीका के लिए डेवाल्ड ब्रेविस ने सबसे ज्यादा 22 जबकि ट्रिस्टन स्टब्स और कप्तान एडेन मारक्रम ने 14-14 रन का योगदान दिया.
भारतीय टीम 12 ओवर के बाद चार विकेट पर 78 रन बनाकर संघर्ष कर रही थी लेकिन एशिया कप के बाद चोट से वापसी कर अपना पहला अंतरराष्ट्रीय मैच खेल रहे पंड्या ने 28 गेंद की नाबाद पारी में चार छक्कों और छह चौकों की मदद से भारत को बड़े स्कोर तक पहुंचाने में अहम योगदान दिया.
भारत के लिए तिलक वर्मा (32 गेंद में 26), अक्षर पटेल (21 गेंद में 23) अभिषेक शर्मा (12 गेंद में 17) क्रीज पर समय बिताने के बावजूद बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे. दक्षिण अफ्रीका के लिए लुंगी एनगिडी ने चार ओवर में 31 रन देकर तीन विकेट लिये. लुथो सिपामला को दो जबकि डोनोवन फरेरा को एक सफलता मिली.
Hardik Pandya need no reservations like Shubman Gill 🤐
— Richard Kettleborough (@RichKettle07) December 9, 2025
Pandya is back in the team, he performs, he wins trophies, and he enjoys his life, and then he repeats the same 👏🏻
Pandya is the only guy, who is quite consistent like Virat & Rohit 🔥pic.twitter.com/wGRlZuLm5F
लक्ष्य का बचाव करते हुए अर्शदीप सिंह ने पारी की दूसरी गेंद पर ही क्विंटन डिकॉक को खाता खोले बगैर पवेलियन की राह दिखाने के बाद अपने अगले ओवर में ट्रिस्टन स्टब्स (14) को विकेटकीपर जितेश शर्मा के हाथों कैच कराया.
कप्तान एडेन मारक्रम ने चौथे ओवर में बुमराह के खिलाफ चौका और फिर छक्का लगाया लेकिन अक्षर ने छठे ओवर की पहली गेंद पर ही उन्हें बोल्ड कर दिया. चक्रवर्ती के खिलाफ लांग ऑन पर शानदार छक्का लगाने वाले डेवाल्ड ब्रेविस ने अक्षर पर चौके के साथ पावर प्ले में दक्षिण अफ्रीका का स्कोर तीन विकेट पर 45 रन पहुंचा दिया.
पंड्या ने गेंद थामते ही लंबे समय के बाद टीम में वापसी कर रहे अनुभवी मिलर को पवेलियन भेजा. जितेश ने विकेट के पीछे उनका शानदार कैच लपका. टीम का स्कोर अभी 50 रन तक ही पहुंचा था कि चक्रवर्ती ने फरेरा (सात गेंद में पांच रन) को चकमा देकर पवेलियन की राह दिखा दी.
मार्को यानसेन ने पंड्या और चक्रवर्ती पर बड़े छक्के लगाकर आक्रामक तेवर दिखाए. वह खतरनाक होते उससे पहले चक्रवर्ती ने उन्हें बोल्ड कर मैच पर भारत का दबदबा बना दिया.
बुमराह ने अगले ओवर में ब्रेविस को आउट कर टी20 अंतरराष्ट्रीय में अपने विकेटों का सैंकड़ा पूरा किया. भारतीय गेंदबाजों ने इसके बाद पुछल्ले बल्लेबाजों को आउट करने में ज्यादा समय जाया नहीं किया.
इससे पहले एनगिडी ने अपने शुरुआती दो ओवरों में चोट से वापसी कर रहे शुभमन गिल (चार) और भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव (12) को आउट कर दो बड़े झटके दिए. शानदार लय में चल रहे यानसेन के खिलाफ अभिषेक ने छक्का जड़ हाथ खोला लेकिन शुरुआती ओवरों में वह संघर्ष करते दिखे.
तिलक वर्मा ने छठे ओवर में यानसेन के खिलाफ दो चौके लगाए जिससे टीम ने पावर प्ले में दो विकेट पर 40 रन बनाए. अभिषेक ने सिपामला के खिलाफ दो चौके लगाये लेकिन ओवर की तीसरी गेंद पर फाइन लेग बाउंड्री के पास यानसेन ने शानदार कैच लपक कर उनकी पारी को खत्म किया.
5⃣9⃣* with the bat 😎
— BCCI (@BCCI) December 9, 2025
1⃣/1⃣6⃣ with the ball 🙌
For his impactful all-round show, Hardik Pandya is the Player of the Match 🏆
Scorecard ▶️ https://t.co/tiemfwcNPh #TeamIndia | #INDvSA | @hardikpandya7 | @IDFCFIRSTBank pic.twitter.com/4h9qRD2T3L
तिलक वर्मा और अक्षर ने इसके बाद संभल कर बल्लेबाजी करते हुए अगले कुछ ओवरों में दौड़कर रन चुराने पर ध्यान दिया. इस दौरान तिलक ने एनरिक नोर्किया के खिलाफ डीप स्क्वायर लेग की दिशा में शानदार छक्का जड़ा.
भारतीय खिलाड़ी हालांकि रन गति को तेज करने के लिए संघर्ष करते दिखे. इस बीच एनगिडी ने 12वें ओवर में तिलक वर्मा को आउट कर मैच की अपनी तीसरी सफलता हासिल की.
पंड्या ने क्रीज पर आते ही केशव महाराज के खिलाफ दो बड़े छक्के जड़ रन गति को तेज किया तो वहीं दूसरे छोर से अक्षर ने सिपामला की गेंद को दर्शकों के पास भेजकर भारत का स्कोर 100 रन के पार पहुंचाया. वह हालांकि अगली गेंद पर प्वाइंट क्षेत्र में फरेरा को कैच दे बैठे.
An emphatic win in the #INDvSA T20I series opener 🥳#TeamIndia register a 1⃣0⃣1⃣-run victory in Cuttack to go 1⃣-0⃣ up 🙌
— BCCI (@BCCI) December 9, 2025
Scorecard ▶️ https://t.co/tiemfwcNPh@IDFCFIRSTBank pic.twitter.com/mw3oxC5AHw
पंड्या पर इसका खास असर नहीं पड़ा और उन्होंने नोर्किया पर करारे प्रहार कर दो चौके लगाये. दूसरे छोर से दुबे (11) ने एनगिडी के खिलाफ दो चौके लगाकर उनका अच्छा साथ दिया. वह हालांकि 18वें ओवर में फरेरा की पहली गेंद पर बोल्ड हो गए.
भारत ने 19वें ओवर में 18 रन बटोरे जिसमें पंडया ने सिपामला के खिलाफ छक्का और चौका जबकि जितेश (नाबाद 10) ने छक्का लगाया. पंड्या ने आखिरी ओवर में नोर्किया के खिलाफ छक्के के साथ इस टी20 इंटरनेशनल में अपनी छठी हाफ सेंचुरी पूरी की.
This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
Strictly Necessary Cookie should be enabled at all times so that we can save your preferences for cookie settings.
If you disable this cookie, we will not be able to save your preferences. This means that every time you visit this website you will need to enable or disable cookies again.
