VIDEO: आखिरी ओवर में बनाने थे 14 रन, पहली बॉल पर लगा छक्का, फिर पोलार्ड ने पलट दी बाजी

MI न्यूयार्क की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में आठ विकेट पर 132 रन ही बना सकी, हालांकि एमआई न्यूयार्क के गेंदबाजों ने सिएटल की टीम को 127 रन ही रोक दिया.

Edited By : Akhilesh Tripathi |Jul 03, 2026, 06:05 PM IST

Published On Jul 03, 2026, 06:05 PM IST

Last UpdatedJul 03, 2026, 06:05 PM IST

Kieron Pollard Over

Kieron Pollard Over

Major League Cricket 2026: मेजर लीग क्रिकेट 2026 में गुरुवार को रोमांचक मुकाबला देखने को मिला. MI न्यूयार्क ने आखिरी ओवर तक चले इस मुकाबले में सिएटल ओर्कास को पांच रन से हरा दिया. MI न्यूयार्क की जीत के हीरो रहे 39 साल के कायरन पोलार्ड, जिन्होंने आखिरी ओवर में गेंदबाजी से पूरा गेम ही पलट दिया.

सिएटल ओर्कास को आखिरी ओवर में जीत के लिए 14 रन बनाने थे और उसके दो विकेट शेष थे. पोलार्ड की पहली बॉल पर छक्का लगा, मगर आखिरी पांच बॉल में उन्होंने सिर्फ दो रन देकर एक विकेट हासिल किया, जिससे MI न्यूयार्क की जीत सुनिश्चित हो गई. 132 रनों के स्कोर का बचाव करते हुए एमआई न्यूयार्क के गेंदबाजों ने सिएटल की टीम को 127 रन ही रोक दिया.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

आखिरी ओवर में दिखा जबरदस्त रोमांच, पोलार्ड ने किया कमाल

133 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए सिएटल ओर्कास ने 19 ओवर में आठ विकेट पर 119 रन बना लिए थे, टीम को आखिरी ओवर में जीत के लिए 14 रन चाहिए थे. सिएटल ओर्कास के बल्लेबाज मार्कस स्टोइनिस 30 रन (29 गेंद) और जसदीप सिंह 15 रन (05 गेंद) क्रीज पर मौजूद थे. MI न्यूयार्क ने टीम के सबसे अनुभवी खिलाड़ी कायरन पोलार्ड को गेंद सौंपी. कायरन पोलार्ड की पहली गेंद पर मार्कस स्टोइनिस ने छक्का जड़ दिया. अब पांच गेंदों पर सिर्फ आठ रन चाहिए थे, लेकिन पोलार्ड की अगली ही गेंद पर बड़ा शॉट खेलने की कोशिश में मार्कस स्टोइनिस कैच आउट हो गए, इसके साथ ही सिएटल ओर्कास की उम्मीदें खत्म हो गई. आखिरी चार गेंदों पर पोलार्ड ने सिर्फ दो रन दिए और MI न्यूयार्क को पांच रन से रोमांचक जीत दिलाई.

IND VS ENG 2nd T20I: अगर वैभव सूर्यवंशी का हुआ डेब्यू, तो सैमसन नहीं इस खिलाड़ी का कटेगा पत्ता

क्या रहा मैच का हाल ?

इस मैच की बात करें तो MI न्यूयार्क की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में आठ विकेट पर 132 रन ही बना सकी. क्विंटन डी कॉक ने 46 बॉल में 61 रन (छह चौके, दो छक्के) की पारी खेली. तजिंदर ढिल्लन ने 23 रन, कप्तान निकोलस पूरन ने 19 रन और कायरन पोलार्ड ने 12 रन की पारी खेली. सिएटल ओर्कास के लिए मार्क्स स्टोइनिस ने चार ओवर में 14 रन देकर तीन विकेट लिए. जसदीप सिंह और ओटनिल बार्टमैन ने दो-दो विकेट चटकाए.

133 रन के टारगेट का पीछा करते हुए सिएटल ओर्कास की टीम 20 ओवर में नौ विकेट पर 127 रन बनाए. मार्क्स स्टोइनिस ने 36 रन की पारी खेली. MI न्यूयार्क की तरफ से रोमारियो शेफर्ड ने चार ओवर में 16 रन देकर तीन विकेट लिए. उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब भी दिया गया.

Editor's Pick