- क्रिकेट न्यूज़
- News
- 15 arrested among with maths professor for betting in IPL
धोनी के मैच पर गणित प्रोफेसर लगा रहा था सट्टा, पुलिस से हत्थे चढ़ा
पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर ने मीडिया को दिए एक बयान में कहा कि सट्टेबाजी के आरोप गिरफ्तार एक अग्रणी निजी विश्वविद्यालय के गणित के प्रोफेसर ने मुंबई स्थित एक निकाय में वैज्ञानिक बनने के लिए परीक्षा भी पास की थी।
Published On May 04, 2018, 12:01 PM IST
Last UpdatedMay 04, 2018, 12:01 PM IST
Chennai super kings © IANS
गुरुवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 11वें एडिशन के एक मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स को कोलकाता नाइट राइडर्स से हाथों 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। इस मैच के दौरान सट्टेबाजी करने के आरोप में 15 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इन 15 लोगों में एक गणित का एक प्रोफेसर भी शामिल है। पुलिस ने गुरुवार को इसकी जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर ने मीडिया को दिए एक बयान में कहा कि इस मामले में गिरफ्तार एक अग्रणी निजी विश्वविद्यालय के गणित के प्रोफेसर ने मुंबई स्थित एक निकाय में वैज्ञानिक बनने के लिए परीक्षा भी पास की थी। लेकिन, कहा जा रहा है कि इस प्रोफेसर ने वह नौकरी नहीं की क्योंकि जिस विश्वविद्यालय में वह शिक्षक है, उसी में उसकी पत्नी भी पढ़ातीं हैं।
पुलिस के मुताबिक उनको इस बात की जानकारी मिली थी कि सट्टा लगाने का काम चल रहा है। खबर पर एक्शन लेते हुए पुलिस ने इन लोगों के गिरफ्तार किया। पुलिस को इनके पास से 55,000 रुपये नकद, एक सीपीयू, दो एलईडी, एक रिकॉर्डिग बॉक्स, एक वाई-फाई उपकरण, 17 मोबाइल फोन और एक सट्टेबाजी रसीद बरामद की है। ये पूरा सामान दो जगहों से मिला है।
तोमर ने कहा कि इस सट्टेबाजी में गिरफ्तार लोगों में तीन टैक्सी चालक भी शामिल हैं।
गौरतलब है पिछले दिनों पश्चिम दिल्ली के राजा गार्डन इलाके के एक घर में आईपीएल मैचों पर सट्टेबाजी का गिरोह चलाने के आरोप में पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया था। कीर्ति नगर थाने के अध्यक्ष अनिल कुमार को सट्टे के बारे में सूचना मिली थी जिसके बाद 30 मई ये गिरफ्तारियां हुईं थी। पुलिस की टीम ने घर पर छापा मार परिसर को लोहे की ग्रिलों और दरवाजों से कवर किया गया था। इस वजह से पुलिस को घर में घुसने में परेशानी हुई। पुलिस ने पांच व्यक्तियों को गिरफ्तार किया। उनकी शिनाख्त चरणजीत यादव (25), रोशन (21) , हनी (29) गौरव (25) और मोहित (21) के तौर पर हुई। पुलिस ने 2.80 लाख रुपये , दो कारें , एक लेपटॉप , एक एलईडी टीवी , एक रिकॉर्डर , पांच बटुए और नौ मोबाइल फोन जब्त किए हैं।