add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

16 साल की भारतीय बल्लेबाज रिचा घोष ने कोरोना से लड़ाई के लिए एक लाख रूपये दान दिए

रिचा घोष ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली गई ट्राई सीरीज के जरिए भारत के लिए डेब्यू किया था।

user-circle cricketcountry.com Written by Press Trust of India
Last Published on - March 29, 2020 2:54 PM IST

ऑस्ट्रेलिया में महिला टी20 विश्व कप में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाली 16 वर्षीय रिचा घोष ने कोविड-19 महामारी के खिलाफ लड़ाई के लिए बंगाल मुख्यमंत्री राहत कोष में एक लाख रूपये दान में दिए।

बंगाल क्रिकेट संघ (कैब) ने कहा कि रिचा के पिता मानाबेंद्रा घोष शनिवार को चेक देने लिए सिलिगुड़ी जिला मजिस्ट्रेट सुमंत सहाय के निवास पर गए थे।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

टी20 विश्व कप में फाइनल सहित दो मैच खेलने वाली रिचा ने कहा, ‘‘जब हर कोई कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में जुटा है और मुख्यमंत्री ने भी इसके खिलाफ एकजुट होकर लड़ने की अपील की तो मैंने भी देश की जिम्मेदार नागरिक होने के नाते योगदान करने का सोचा।’’

टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया में ट्राई सीरीज में डेब्यू करने वाली रिचा और शेफाली वर्मा दो 16 वर्षीय खिलाड़ी थीं जो आठ मार्च को हुए फाइनल में खेली थी जिसमें भारत को ऑस्ट्रेलिया से 85 रन से हार का सामना करना पड़ा था।

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर का कहना- स्मिथ का बैन खत्म होने के बाद भी टिम पेन, एरोन फिंच ही बने रहें कप्तान

कैब की मान्यता प्राप्त इकाईयों और अधिकारियों ने भी राज्य संस्था की ओर से अपने योगदान की घोषणा की। कैब ने कहा, ‘‘66 कैब मैच पर्यवेक्षकों ने 1.5 लाख रूपये जबकि 82 स्कोरर ने अपने एक दिन का वेतन दिया जो मिलाकर 77,420 रूपये होता है। ’’

कैब में मोहम्मडन स्पोर्टिंग क्लब के प्रतिनिधि दीपक सिंह ने राहत कोष में दो लाख रूपये का दान दिया। पूर्व महिला टेस्ट खिलाड़ी एम मुखर्जी ने 25,000 रूपये का योगदान करने की इच्छा व्यक्त की। बंगाल की अंडर-23 टीम के कोच जयंत घोष दास्तीदार 10,000 रूपये का योगदान करेंगे।

कैब की मान्यता प्राप्त इकाईयों में वाइट बार्डर क्लब और विजय स्पोर्ट्स क्लब ने 50-50 हजार रूपये दान देने की घोषणा की। उत्तर पाली मिलन संघ, सबर्बन क्लब और रेंजर्स क्लब 25-25 हजार रूपये का योगदान करेंगे। जिला खेल संघों में कूचबेहार डीएसए ने राज्य राहत कोष में 10,000 रूपये का दान दिया।