Fifa World Cup 2026: स्पेन बनी 2026 की चैंपियन, 96 साल में किस- किस टीम ने जीता है खिताब ?

ब्राजील और इटली की टीम ने लगातार दो बार फीफा वर्ल्ड कप का खिताब जीता है. अर्जेंटीना के पास भी लगातार दो खिताब जीतने का मौका था, मगर स्पेन से हार की साथ उसका सपना टूट गया.

Edited By : Akhilesh Tripathi |Jul 20, 2026, 05:11 AM IST

Published On Jul 20, 2026, 05:11 AM IST

Last UpdatedJul 20, 2026, 05:11 AM IST

Spain Football team

Spain Football team

स्पेन ने फीफा विश्व कप 2026 के फाइनल में अर्जेंटीना को 1-0 से हराकर दूसरी बार खिताब पर कब्जा किया है. स्पेन की टीम ने 16 साल बाद फीफा वर्ल्ड कप का खिताब जीता. स्पेन की इस जीत के साथ अर्जेंटीना का लगातार दूसरा खिताब जीतने का सपना भी टूट गया. 

ब्राजील और इटली की टीम ने लगातार दो बार फीफा वर्ल्ड कप का खिताब जीता है. अर्जेंटीना के पास भी लगातार दो खिताब जीतने का मौका था, मगर स्पेन से हार की साथ उसका सपना टूट गया. 1930 में फीफा वर्ल्ड की शुरुआत हुई थी. ब्राजील की टीम ने सबसे ज्यादा पांच बार फीफा वर्ल्ड कप खिताब जीता है, वहीं इटली ने चार बार इस खिताब पर कब्जा किया है. पिछले 96 साल में फीफा वर्ल्ड कप खिताब जीतने वाले प्लेयर्स की लिस्ट

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

वर्ष विजेता स्कोर उपविजेता
1930 उरुग्वे 4-2 अर्जेंटीना
1934 इटली 2-1 चेकोस्लोवाकिया
1938 इटली 4-2 हंगरी
1950 उरुग्वे 2-1 ब्राज़ील
1954 वेस्ट जर्मनी 3-2 हंगरी
1958 ब्राज़ील 5-2 स्वीडन
1962 ब्राज़ील 3-1 चेकोस्लोवाकिया
1966 इंग्लैंड 4-2 वेस्ट जर्मनी
1970 ब्राज़ील 4-1 इटली
1974 वेस्ट जर्मनी 2-1 नीदरलैंड्स
1978 अर्जेंटीना 3-1 नीदरलैंड्स
1982 इटली 3-1 वेस्ट जर्मनी
1986 अर्जेंटीना 3-2 वेस्ट जर्मनी
1990 वेस्ट जर्मनी 1-0 अर्जेंटीना
1994 ब्राज़ील 0-0 (3-2 पेनल्टी शूटआउट) इटली
1998 फ्रांस 3-0 ब्राज़ील
2002 ब्राज़ील 2-0 जर्मनी
2006 इटली 0-0 (5-3 पेनल्टी शूटआउट) फ्रांस
2010 स्पेन 1-0 नीदरलैंड्स
2014 जर्मनी 1-0 अर्जेंटीना
2018 फ्रांस 4-2 क्रोएशिया
2022 अर्जेंटीना 3-3 (4-2 पेनल्टी शूटआउट) फ्रांस
2026 स्पेन 1-0 अर्जेंटीना

स्पेन की जीत के हीरो रहे फेरान टोरेस

सब्स्टीट्यूट फेरान टोरेस स्पेन की जीत के हीरो रहे, जिन्होंने एक्स्ट्रा टाइम में निर्णायक गोल दागते हुए टीम को साल 2010 के बाद उसका दूसरा खिताब जिताया. न्यूयॉर्क न्यू जर्सी स्टेडियम में तनावपूर्ण और कड़े मुकाबले वाले 90 मिनट बिना किसी गोल के खत्म होने के बाद, टोरेस ने आखिरकार 106वें मिनट में गतिरोध तोड़ा। इस फॉरवर्ड खिलाड़ी ने निको विलियम्स के हेडर से मिले बॉल को कंट्रोल किया और फिर बाएं पैर से जोरदार शॉट लगाकर अर्जेंटीना के गोलकीपर एमिलियानो मार्टिनेज को छकाते हुए गोल दागा. यह मैच का इकलौता और निर्णायक गोल साबित हुआ.

Editor's Pick