- क्रिकेट न्यूज़
- News
- 1983 world cup winner madan lal lashed out at the selectors for sacking virat kohli as odi captain 5133415
वनडे और टी20 फॉर्मेट में अलग कप्तान क्यों नहीं हो सकते? विराट कोहली को लेकर हुए फैसले पर भड़के पूर्व दिग्गज
बीसीसीआई ने बुधवार को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए रोहित को उपकप्तान बनाने के साथ उन्हें वनडे टीम का नया कप्तान बनाने के फैसले का ऐलान किया था।
Published On Dec 10, 2021, 06:30 PM IST
Last UpdatedDec 10, 2021, 06:30 PM IST
पूर्व भारतीय क्रिकेटर मदन लाल (Madan Lal) ने विराट कोहली (Virat Kohli) को वनडे टीम के कप्तान पद से हटाए जाने के चयनकर्तां के फैसले पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने पूछा कि क्या ऐसे फॉर्मेट में बदलाव करने की जरूरत है जहां भारतीय टीम बेहद सफल है।
मिड डे से बातचीत में लाल ने कहा, “मुझे नहीं पता कि चयनकर्ताओं ने इस बारे में क्या सोचा है, लेकिन अगर वो [कोहली] सही परिणाम दे रहा है तो [उसे बदलें] क्यों? मैं टी20 में समझ सकता हूं क्योंकि इससे बहुत ज्यादा क्रिकेट हो रहा था और इससे (टी20 कप्तानी छोड़ने से) वो बाकी दो फॉर्मेट पर ध्यान केंद्रित कर सकता है।”
पूर्व क्रिकेटर ने कहा, “लेकिन अगर आप सफल होते हैं और फिर भी आपको हटा दिया जाता है, तो ये निश्चित रूप से उसे दुखी करेगा। मैं सोच रहा था कि कोहली 2023 विश्व कप तक [कप्तान के रूप में] बने रहेंगे। एक टीम बनाना बहुत मुश्किल है एक टीम बनाएं, लेकिन इसे बर्बाद करना आसान है।”
1983 विश्व कप विजेता ऑलराउंडर ने ये भी पूछा कि T20I और ODI क्रिकेट में दो अलग-अलग कप्तानों का होना क्यों संभव नहीं था। मदन लाल का इशारा बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली के उस बयान की ओर था, जिसमें पूर्व कप्तान ने कहा था कि टी20 और वनडे में अलग अलग कप्तान होना असंभव था जिस वजह से कोहली को 50 ओवर फॉर्मेट की कप्तानी से हटाया जाय।
उन्होंने कहा, “मुझे समझ में नहीं आता कि ऐसा भ्रम क्यों होगा। हर कप्तान की एक अलग शैली होती है, इसलिए भ्रम किस लिए है। वैसे भी टेस्ट और सीमित ओवरों में शैली बदल जाएगी। विराट और रोहित की टीमों का नेतृत्व करने की अपनी शैली है। एमएस धोनी की भी अपनी शैली थी। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर, ये पेशेवरता और लगातार प्रदर्शन करने के बारे में है।”
बीसीसीआई ने बुधवार को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए रोहित को उपकप्तान बनाने के साथ उन्हें वनडे टीम का नया कप्तान बनाने के फैसले का ऐलान किया था।