×

ओपनर रितुराज गायकवाड़ ने खेली नाबाद 187 रन की पारी, इंडिया ए जीता

पहले अनधिकृत वनडे मैच में इंडिया ए ने श्रीलंका ए को 48 रन से शिकस्त दी

user-circle cricketcountry.com Written by Press Trust of India
Last Updated on - June 6, 2019 7:54 PM IST

सलामी बल्लेबाज रितुराज गायकवाड़ की 187 रन की आक्रामक पारी की मदद से इंडिया ए ने गुरुवार को पहले अनधिकृत वनडे में श्रीलंका ए को 48 रन से शिकस्त दी।

पढ़ें: रोहित शर्मा के उम्दा फॉर्म से कोहली पर से दबाव कम होगा : श्रीकांत

बारिश के कारण 42-42 ओवर के किए गए मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए इंडिया ए ने 4 विकेट पर 317 रन बनाए। रितुराज ने 136 गेंद की पारी के दौरान 116 रन सिर्फ बाउंड्री से ही लगाए जिसमें 26 चौके और दो छक्के शामिल रहे।

उन्होंने अनमोलप्रीत सिंह के साथ दूसरे विकेट के लिए 163 रन की भागीदारी भी निभाई जिससे मेजबान टीम मजबूत स्थिति में पहुंच गई। अनमोलप्रीत ने 67 गेंद में छह बाउंड्री के साथ 65 रन जोड़े। श्रीलंका की ओर से लाहिरू कुमारा ने सबसे अधिक तीन विकेट लिए।

पढ़ें: कूल्‍टर नाइल और स्मिथ के अर्धशतकों से ऑस्‍ट्रेलिया ने रखा 289 रन का लक्ष्‍य

इसके जवाब में श्रीलंकाई टीम निर्धारित ओवरों में छह विकेट पर 269 रन ही बना सकी जबकि उसके लिए शेहान जयसूर्या ने नाबाद शतक बनाया। उन्होंने 120 गेंद में आठ चौके और दो छक्के से नाबाद 108 रन बनाए।

दसुन शनाका ने 31 गेंद में 44 रन का येागदान दिया। इंडिया ए की ओर से मयंक मार्कंडेय ने 66 रन देकर 2 विकेट हासिल किए।