पहला अनाधिकृत टेस्ट: नदीम की शानदार गेंदबाजी, साहा-दुबे के अर्धशतकों के दम पर भारत ए की जीत

तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में भारत 1-0 से आगे चल रहा है।

Edited By : Press Trust of India |Jul 28, 2019, 09:17 AM IST

Published On Jul 28, 2019, 09:17 AM IST

Last UpdatedJul 28, 2019, 09:17 AM IST

शाहबाज नदीम (Getty images)

शाहबाज नदीम के शानदार पांच विकेट हॉल और ऋद्धिमान साहा, शिवम दुबे के अर्धशतकों की मदद से भारत ए ने पहले अनाधिकृत टेस्ट के चौथे और आखिरी दिन वेस्टइंडीज ए को छह विकेट से हरा दिया।

जीत के लिए 97 रन के आसान लक्ष्य के जवाब में भारत ए को आखिरी दिन 68 रन बनाने थे जो उसने तीन विकेट खोकर 19.3 ओवर में हासिल कर लिए।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

एक विकेट पर 29 रन से आगे खेलते हुए कल के नाबाद बल्लेबाज अभिमन्यु ईश्वरन (27) छह गेंद तक ही टिक सके। उन्हें चेमार होल्डर ने चार रन के योग पर आउट कर दिया।

शाहबाज नदीम के 10 विकेट से मजबूत स्थिति में भारत

कप्तान हनुमा विहारी (19) और श्रीकर भरत (28) ने तीसरे विकेट के लिए 13 ओवर में 49 रन जोड़े । भरत के आउट होने के समय स्कोर तीन विकेट पर 82 रन था। विहारी जब पवेलियन लौटे तब स्कोर चार विकेट पर 90 रन था ।

पहली पारी में अर्धशतक जड़ने वाले ऋद्धिमान साहा और शिवम दुबे टीम को जीत तक ले गए। दोनों पारियों में पांच विकेट हॉल लेने वाले स्पिनर नदीम को प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब मिला। तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में भारत 1-0 से आगे चल रहा है।

Editor's Pick