INDw vs WIw: पूनम यादव ने पलटा मैच का रुख, भारत की दो रन से करीबी जीत

ऑस्‍ट्रेलिया में इन दि‍नों आईसीसी महिला टी20 विश्‍व कप से पहले प्रैक्टिस मैच खेले जा रहे हैं.

Edited By : India.com Staff |Feb 18, 2020, 03:45 PM IST

Published On Feb 18, 2020, 03:45 PM IST

Last UpdatedFeb 18, 2020, 03:45 PM IST

आईसीसी महिला टी20 विश्‍व कप (2020 ICC Women’s T20 WC) से पहले जारी अभ्‍यास मैच के दौरान भारतीय टीम ने वेस्‍टइंडीज (India Women vs West Indies women) पर दो रन से करीबी जीत दर्ज की. भारत की जीत की हीरो पूनम यादव (Poonam Yadav) रही, जिन्‍होंने तीन विकेट हॉल अपने नाम कर महज 107 रन के छोटे लक्ष्‍य का बचाव करने में अहम भूमिका निभाई.

हरमनप्रीत कौर (Harmanpreet Kaur) की कप्‍तानी वाली वेस्‍टइंडीज की टीम टॉस जीतकर पहले बल्‍लेबाजी के लिए उतरी और निर्धारित 20 ओवर में 107/8 रन ही बना पाई. लक्ष्‍य का पीछा करने के दौरान वेस्टइंडीज की स्थिति भी कुछ खास अच्‍छी नहीं रही. पूनम यादव की धारदार गेंदबाजी के सामने विंडीज पूरे 20 ओवर बल्‍लेबाजी करने के बाद की 105/7 रन ही बना पाई.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

पढ़ें:- टेस्‍ट सीरीज से पहले ट्रेंट बोल्‍ट ने भरी हूंकार, ‘विराट को आउट करने के लिए और इंतजार नहीं कर सकता’

पूनम यादव (Poonam Yadav) ने अपने चार ओवर में 20 रन देकर तीन विकेट लिये. विंडीज की महिला टीम का स्‍कोर 13 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 57 रन था. आखिरी 42 गेंदों पर उन्‍हें जीत के लिए 51 रन की दरकार थी. यहां से उनकी जीत काफी आसान दिख रही थी.

दीप्ति शर्मा ने जैसे ही सलामी बल्लेबाज ली-एन किर्बी (42) को आउट किया वेस्टइंडीज की पारी लड़खड़ा गयी. इसके तुरंत बाद कप्तान स्टेफनी टेलर (16), चेडीन नेशन (00) और डिएंड्रा डोटिन (01) भी पवेलियन लौट गये जिससे टीम का स्कोर 17वें ओवर में पांच विकेट पर 67 रन हो गया.

पढ़ें:- ICC T20I Ranking: विराट कोहली को हुआ नुकसान, केएल राहुल-रोहित शर्मा टॉप-15 में बरकरार

हेली मैथ्यूज (25) और चिनले हेनरी (17) ने 19वें ओवर में तीन चौके और एक छक्का जड़ा जिसके बाद वेस्टइंडीज को जीत के लिए अंतिम छह गेंदों पर 11 रन बनाने थे. हेनरी ने पूनम की गेंद पर चौका मारा लेकिन ओवर की चौथी गेंद पर मैथ्यूज आउट हो गयी. आखिरी गेंद पर जीत के लिए तीन रन की जरूरत थी लेकिन हेनरी वेदा कृष्णमूर्ति को कैच थमा बैठी.

भारत की बल्‍लेबाजी

इससे पहले भारत का शीर्ष क्रम भी लड़खड़ा गया. टीम ने चौथे ओवर की पहली गेंद तक 17 रन तक तीन विकेट गंवा दिये. सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना (04) छह गेंद ही खेल सकी जबकि जेमिमा रोड्रिगेज (00) खाता खोलने में नाकाम रहीं. युवा शेफाली वर्मा भी दो चौके लगाकर शामिलिया कोन्नेल की गेंद पर आउट हो गयी.

कप्तान हरमनप्रीत कौर (11) और वेदा (05) भी प्रभाव छोड़ने में नाकम रही. दीप्ति शर्मा (21) और निचले क्रम की बल्लेबाजों पूजा वस्त्रकार (13), तानिया भाटिया (10) ने कुछ रन जुटाये जबकि शिखा पांडे ने 16 गेंद में नाबाद 24 रन की पारी खेल टीम के स्कोर को 100 के पार पहुंचाया. उन्होंने तीन चौके और एक छक्का लगाया.

Editor's Pick