- क्रिकेट न्यूज़
- News
- 2021 T20 World Cup preparations on track; Misbah ul Haq
मिस्बाह उल हक बोले- टी20 वर्ल्ड कप की तैयारियां सही राह पर
मिस्बाह ने लाहौर में एक प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि वह सीमित ओवरों के कप्तान बाबर आजम को मजबूत बनाना चाहते हैं
Published On Sep 08, 2020, 09:28 AM IST
Last UpdatedSep 08, 2020, 09:28 AM IST
Misbah ul Haq @afp (file image)
पाकिस्तान क्रिकेट टीम हाल में इंग्लैंड दौरे पर 3 मैचों की टी20 सीरीज 1-1 से ड्रॉ कराने में सफल रही थी। टीम के मुख्य कोच और मुख्य चयनकर्ता मिस्बाह उल हक ने 2021 टी20 विश्व कप की तैयारियों को लेकर चिंताओं को खारिज करते हुए कहा है कि भारत में होने वाले टूर्नामेंट के लिए उनके पास मजबूत टीम होगी ।
उन्होंने यह भी साफ किया कि विश्व कप की रणनीति में टीम प्रबंधन ने वहाब रियाज, मोहम्मद हफीज, सरफराज अहमद और शोएब मलिक जैसे खिलाड़ियों की भूमिकायें सोच रखी है।
मिस्बाह ने लाहौर में एक प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि वह सीमित ओवरों के कप्तान बाबर आजम को मजबूत बनाना चाहते हैं और यह गलत धारणा है कि टीम प्रबंधन उन पर दबाव बना रहा है ।
छह साल बाद हुई कीवी बल्लेबाज की IPL में वापसी, बोले- उम्रदराज खिलाड़ी के रूप में आना…
उन्होंने कहा ,‘बाबर मजबूत हैं और अपने फैसले खुद लेते हैं। हम उन्हें और मजबूत बनाने की कोशिश कर रहे हैं ।’ उन्होंने कहा कि विश्व कप के लिए युवाओं को तैयार करने के मकसद से उनके पास काफी समय है।
उन्होंने कहा,‘टी20 क्रिकेट में हमारी तैयारियां सही दिशा में जा रही है। हमें लगातार अच्छा प्रदर्शन करना होगा। हमारे पास युवा गेंदबाज है और हमने सही खिलाड़ियों पर निवेश किया है।’