• Home
  • News
  • 22 Matches and 17 cities, BCCI Declared India home Schedule for 2026-27, How Many Virat Kohli and Rohit Sharma Will Play

22 मैच, 17 शहर, BCCI ने जारी किया टीम इंडिया का 2026-27 शेड्यूल, कितने मैच खेलेंगे विराट और रोहित

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई ने टीम इंडिया का 2026-27 के लिए घरेलू धरती पर होने वाले अंतरराष्ट्रीय मैचों का शेड्यूल जारी कर दिया है.

Edited By : Bharat Malhotra |Mar 26, 2026, 04:12 PM IST

Published On Mar 26, 2026, 04:12 PM IST

Last UpdatedMar 26, 2026, 04:12 PM IST

Virat Kohli and Rohit Sharma in ODI

Virat Kohli and Rohit Sharma in ODI

शनिवार, 28 मार्च से इंडियन प्रीमियर लीग 2026 की शुरुआत हो रही है. विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे सुपरस्टार बल्लेबाज अपनी-अपनी टीमों के लिए खेलते हुए नजर आएंगे. पर फैंस यह भी सोच रहे होंगे कि रोहित और विराट आखिर भारतीय जर्सी में कब नजर आएंगे. ये दोनों खिलाड़ी टेस्ट और टी20 इंटरनेशनल से रिटायर हो चुके हैं और सिर्फ वनडे ही खेलते हैं. तो फैंस को इन्हें मैदान पर देखने के लिए लंबा इंतजार करना पड़ता है.

भारत के इन दोनों महान बल्लेबाजों की नजर 2027 के वनडे वर्ल्ड कप है. यह वर्ल्ड कप साउथ अफ्रीका, नामीबिया और जिम्बाब्वे में होना है. भारतीय टीम 2023 के वनडे वर्ल्ड कप के फाइनल तक पहुंची थी. लेकिन वहां उसे ऑस्ट्रेलिया के हाथों हार का सामना करना पड़ा था. भारतीय टीम घरेलू मैदानों पर अगले साल यानी 2027 के मार्च तक घरेलू धरती पर नौ वनडे इंटरनेशनल मैच खेलेगी. तो आईपीएल में अपने दो पसंदीदा सितारों को देखने के बाद फैंस को उन्हें भारतीय जर्सी में भी देखने का मौका काफी मिलेगा.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई ने भारत पुरुष टीम का 2026-27 तक के सीजन का घरेलू धरती पर होने वाले अंतरराष्ट्रीय मैचों का शेड्यूल जारी कर दिया है. बीसीसीआई की ओर से जारी बयान में कहा गया है, ‘आने वाले सीजन में रोमांचक और ऐक्शन से भरपूर केलैंडर होगा, इसमें चार टीमें- वेस्टइंडीज, श्रीलंका, जिम्बाब्वे और ऑस्ट्रेलिया- भारत का दौरा करेंगी. ये मल्टी-फॉर्मेट मैच होंगे. इस सीजन में 17 शहरों में 22 अंतरराष्ट्रीय मैच होंगे. यानी देश के भर के फेंस को टॉप-क्वॉलिटी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट देखने का मौक मिलेगा.’

सीजन की शुरुआत वेस्टइंडीज के भारत दौरे से होगी. पहला मुकाबला 27 सितंबर को खेला जाएगा. इस दौरे पर कैरेबिया ईटीम तीन वनडे इंटरनेशनल मैच खेलेगी. इसके बाद पांच टी20 मैचों की सीरीज होगी. वनड मैच त्रिवेंद्रम, गुवाहाटी और न्यू चंडीगढ़ में खेले जाएंगे. इसके बाद टी20 मैच होंगे जो लखनऊ, रांची, इंदौर, हैदराबाद और बेंगलुरु में होंगे.

दिसंबर 2026 में भारतीय टीम श्रीलंका की मेजबानी करेगी. इसमें भी तीन वनडे इंटरनेशनल मैच और इतने ही टी20 इंटरनेशनल मैच होंगे. वनडे मैच दिल्ली, बेंगलुरु और अहमदाबाद में होंगे वहीं राजकोट, कटक और पुणे में तीन टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले जाएंगे.

जिम्बाब्वे की होगी मेजबानी
2026 के टी20 वर्ल्ड कप से पहले जिम्बाब्वे ने भारत की धरती पर कोई टी20 इंटरनेशनल मैच नहीं खेला था. वर्ल्ड कप में टीम का प्रदर्शन अच्छा रहा और ऑस्ट्रेलिया को पछाड़कर वह सुपर 8 तक पहुंची. अब भारत ने सीमित ओवरों की सीरीज खेलेगी.

बीसीसीआई ने कहा, ‘साल की शुरुआत में जिम्बाब्वे तीन वनडे इंटरनेशनल मैचों की सीरीज के लिए भारत का दौरा करेगी. ये मुकाबला जनवरी 2027 में खेले जाएंगे. ये मैच कोलकाता, हैदराबाद और मुंबई में होंगे.’

भारत के घरेलू सीजन का अंत ऑस्ट्रेलिया के भारत दौरे से होगा. बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के लिए कंगारू टीम भारत का दौरा करेगी. इसमें पांच मैच खेले जाएंगे. सीरीज का पहला मैच 21 जनवरी, 2027 को सीरीज का पहला मैच होगा. ये मैच नागपुर, चेन्नई, गुवाहाटी, रांची और अहमदाबाद में होंगे.

वेस्टइंडीज के भारत दौरे का शेड्यूल

 

क्रमांक तारीख समय मैच स्थान
1 27 सितंबर 2026 2:00 PM पहला वनडे त्रिवेंद्रम
2 30 सितंबर 2026 2:00 PM दूसरा वनडे गुवाहाटी
3 03 अक्टूबर 2026 2:00 PM तीसरा वनडे न्यू चंडीगढ़
4 06 अक्टूबर 2026 7:00 PM पहला टी20 लखनऊ
5 09 अक्टूबर 2026 7:00 PM दूसरा टी20 रांची
6 11 अक्टूबर 2026 7:00 PM तीसरा टी20 इंदौर
7 14 अक्टूबर 2026 7:00 PM चौथा टी20 हैदराबाद
8 17 अक्टूबर 2026 7:00 PM पांचवां टी20 बेंगलुरु

 

श्रीलंका का भारत दौरा

क्रमांक तारीख समय मैच स्थान
1 13 दिसंबर 2026 2:00 PM पहला वनडे दिल्ली
2 16 दिसंबर 2026 2:00 PM दूसरा वनडे बेंगलुरु
3 19 दिसंबर 2026 2:00 PM तीसरा वनडे अहमदाबाद
4 22 दिसंबर 2026 7:00 PM पहला टी20 राजकोट
5 24 दिसंबर 2026 7:00 PM दूसरा टी20 कटक
6 27 दिसंबर 2026 7:00 PM तीसरा टी20 पुणे

जिम्बाब्वे का भारत दौरा

क्रमांक तारीख समय मैच स्थान
1 03 जनवरी 2027 2:00 PM पहला वनडे कोलकाता
2 06 जनवरी 2027 2:00 PM दूसरा वनडे हैदराबाद
3 09 जनवरी 2027 2:00 PM तीसरा वनडे मुंबई

ऑस्ट्रेलिया का भारत दौरा

क्रमांक तारीख (से-तक) समय मैच स्थान
1 21–25 जनवरी 2027 9:30 AM पहला टेस्ट नागपुर
2 29 जनवरी–2 फरवरी 2027 9:30 AM दूसरा टेस्ट चेन्नई
3 11–15 फरवरी 2027 9:00 AM तीसरा टेस्ट गुवाहाटी
4 19–23 फरवरी 2027 9:30 AM चौथा टेस्ट रांची
5 27 फरवरी–3 मार्च 2027 9:30 AM पांचवां टेस्ट अहमदाबाद
Bharat Malhotra

Bharat Malhotra

Bharat Malhotra अभी cricketcountry.com की हिंदी टीम को लीड कर रहे हैं. भारत के पास डिजिटल मीडिया में करीब 17 साल का अनुभव है. ज्यादातर वक्त क्रिकेट पर लिखते, समीक्षा करते और समझते हुए बीता है. साल 2008 में IPL के साथ करियर की शुरुआत हुई. तब Iplnewsonline.com की शुरुआती टीम का हिस्सा रहे. इसके बाद हिंदीलोक डॉट कॉम की जिम्मेदारी लंबे वक्त तक अकेले ही संभाली. फिर प्लानमैन मीडिया की TheSundayIndian.com की हिंदी वेबसाइट को लीड किया. भारत मल्होत्रा के सफर का अगला पड़ाव दैनिक जागरण की हेल्थ वेबसाइट ओन्ली माई हेल्थ रहा. यहां करीब ढाई साल तक हिंदी वेबसाइट की अगुआई की. इस दौरान साइट को नए सिरे से तैयार करना. इसके कॉन्टेंट और स्ट्रक्चर में बड़े पैमाने पर सुधार किया. नतीजा, उस दौरान यह हेल्थ के क्षेत्र में भारत की नंबर वन वेबसाइट बनी. यहां संपादकीय के साथ-साथ प्रॉडक्ट, तकनीक और सर्च इंजन ऑप्टिमाइजेशन में भी सहयोग दिया. फरवरी 2015 में भारत मल्होत्रा NBT.in से जुड़े. यहां 7 साल से अधिक समय तक स्पोर्टस टीम के लीड रहे. इस दौरान क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 और फीफा वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, कई IPL सीजन, ओलिंपिक 2016 और 2020, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स जैसे बड़े आयोजनों में टीम की अगुआई की.

Editor's Pick