अनधिकृत टेस्‍ट: इंडिया ए ने श्रीलंका ए को 152 रन से रौंद 2-0 से किया क्‍लीनस्‍वीप

दो मैचों की इस सीरीज के पहले मुकाबले को इंडिया 'ए' ने पारी और 205 रन से जीता था

Edited By : Press Trust of India |Jun 03, 2019, 05:45 PM IST

Published On Jun 03, 2019, 05:45 PM IST

Last UpdatedJun 03, 2019, 05:45 PM IST

Rahul Chahar@ians

लेग स्पिनर राहुल चाहर (112/5) की दूसरी पारी में शानदार गेंदबाजी के दम पर इंडिया ‘ए’ ने दूसरे और अंतिम चार दिवसीय मैच के चौथे दिन श्रीलंका ‘ए’ को 152 रन से हराकर सीरीज 2-0 से अपने नाम की।

पढ़ें: हमें पता है कि हम बड़ी टीमों को हरा सकते हैं- शाकिब अल हस

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

दो मैचों की इस सीरीज के पहले मुकाबले को इंडिया ‘ए’ ने पारी और 205 रन से जीता था। मैच के चौथे दिन इंडिया ‘ए’ को जीत के लिए 3 विकेट की जरूरत थी और भारतीय गेंदबाजों ने इस औपचारिकता को 16 ओवर में पूरा कर दिया। दसवें विकेट के लिए विश्व फर्नांडो (32) और लाहिरू कुमारा (13) ने 43 की साझेदारी कर भारत को थोड़ा इंतजार जरूर कराया।

श्रीलंका ‘ए’ को चौथी पारी में जीत के लिए 430 रन का लक्ष्य मिला था लेकिन चाहर की स्पिन के आगे उनके ज्यादातर बल्लेबाज बेबस दिखे और पूरी टीम 66.4 ओवर में 277 रन पर आउट हो गई।

भारत के लिए चाहर के अलावा शिवम दुबे ने दो जबकि संदीप वारियर, जयंत यादव और आदित्य सरवटे को एक-एक सफलता मिली।

पढ़ें: हार से बेजार श्रीलंका का सामना अब आत्‍मविश्‍वास से लबरेज अफगानिस्‍तान से

इंडिया ‘ए’ ने पहली पारी में 269 रन बनाए थे जिसके जवाब में श्रीलंका की पारी 212 रन पर सिमट गई थी। दूसरी पारी में भारत ने 372 रन बनाकर श्रीलंका को जीत के लिए 430 रन का लक्ष्य दिया।

पहली पारी में शतक (117) और दूसरी पारी में अर्धशतक (60) लगाने वाले भारतीय विकेटकीपर कोना भरत मैन ऑफ द मैच रहे। दोनों टीमों के बीच अब 5 मैचों की अनधिकृत वनडे सीरीज 6 जून से खेली जाएगी।

Editor's Pick