दूसरा अनधिकृत टेस्‍ट: केएस भरत का शतक, इंडिया ए ने श्रीलंका ए को बैकफुट पर धकेला

दिन का खेल खत्म होने तक श्रीलंका ए की टीम 87 रन पर 4 विकेट गंवा चुकी है

Edited By : Press Trust of India |May 31, 2019, 08:46 PM IST

Published On May 31, 2019, 08:46 PM IST

Last UpdatedMay 31, 2019, 08:46 PM IST

Priyank Panchal @afp (file image)

विकेटकीपर बल्लेबाज कोना श्रीकर भरत (117) की शतकीय पारी से इंडिया ए ने श्रीलंका ए के खिलाफ दूसरे अनधिकृत टेस्ट मैच में पहले दिन पहली पारी में 269 रन बनाए।

पढ़ें: डीविलियर्स को पछाड़ गेल बने वर्ल्‍ड कप के नए ‘सिक्‍सर किंग’

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

दिन का खेल खत्म होने तक श्रीलंका ए की टीम 87 रन पर 4 विकेट गंवा कर बैकफुट पर आ गई। टीम अब भी भारत से 182 रन पीछे है और उसके 6 विकेट शेष हैं।

टॉस जीतकर बल्लेबाजी के लिए उतरी भारतीय टीम की शुरूआत बेहद खराब रही। पहले मैच में शतक लगाने वाले दोनों सलामी बल्लेबाज कप्तान प्रियांक पांचाल और अभिमन्यु ईश्वरन खाता खोले बिना ही पवेलियन लौट गए।

दोनों के विकेट लाहिरु कुमारा (53 रन पर चार विकेट) ने लिए। इसके बाद अनमोलप्रीत सिंह (65) और सिद्धेश लाड (32) ने 62 रन की साझेदारी कर टीम को संकट से उबारा।

लाड के आउट होने के बाद बल्लेबाजी के लिए आए भरत ने अनमोलप्रीत के साथ मिलकर स्कोर को 150 के पार पहुंचाया। दोनों की चौथे विकेट के लिए 91 रन की साझेदारी को मिलिंदा पुष्पकुमारा (87 रन पर एक विकेट) ने अनमोलप्रीत को आउट कर तोड़ा। अनमोलप्रीत ने 116 गेंद में छह चौके और दो छक्के लगाए।

पढ़ें: विंडीज गेंदबाजों के सामने पाक बल्‍लेबाजों ने टेके घुटने, बनाया दूसरा न्‍यूनतम स्‍कोर

इसके बाद भरत ने पुछल्ले बल्लेबाजों के साथ मिलकर संघर्ष जारी रखा और टीम के स्कोर को 269 तक पहुंचाया। वह आउट होने वाले आखिरी बल्लेबाज रहे। उन्होंने 156 गेंद की पारी में 14 चौके और एक छक्का लगाया।

श्रीलंका के लिए लाहिरु और लक्षण संदाकन ने चार-चार विकेट लिए। श्रीलंका की शुरूआत भी अच्छी नहीं रही और टीम ने 52 रन तक चार विकेट गंवा दिए। संदीप वारियर और शिवम दुबे ने दो-दो विकेट चटकाए।

दिन का खेल खत्म होने तक हालांकि विकेटकीपर बल्लेबाज निरोशन डिकवेला (नाबाद 27) और प्रियमाल परेरा (नाबाद 15) ने और कोई नुकसान नहीं होने दिया।

इंडिया ए ने दो मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला पारी और 205 रन से अपने नाम किया था।

Editor's Pick