इंडिया ए के खिलाफ मार्श और हेड ने जड़े अर्धशतक, ऑस्‍ट्रेलिया ए 290/6

आस्ट्रेलिया-ए ने पहला मैच 98 रन से जीता था।

Edited By : Cricket Country Staff |Sep 08, 2018, 05:39 PM IST

Published On Sep 08, 2018, 05:39 PM IST

Last UpdatedSep 08, 2018, 05:39 PM IST

Mitch-Marsh © Getty Images

कप्‍तान मिचेल मार्श (नाबाद 86) और ट्रेविस हेड (68) की अर्धशतकीय पारी के बूते ऑस्ट्रेलिया-ए ने दूसरे अनाधिकारिक टेस्ट मैच के पहले दिन 6 विकेट पर 290 रन बना लिए। दिन का खेल खत्म होने पर मार्श के साथ माइकल नेसर 44 रन पर नाबाद लौटे।

आस्ट्रेलिया-ए ने केएससीए क्रिकेट ग्राउंड पर टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। मेहमान टीम की शुरुआत खराब रही और उसने तीन रन के अंदर ही ओपनर मैट रेनशॉ (0) का विकेट गंवा दिया।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

इसके बाद कुटिस पेटरसन (48) और हेड ने दूसरे विकेट के लिए 92 रन जोड़े। पेटरसन का विकेट 27.1 ओवर में 95 रन के टीम के स्कोर पर गिरा। उन्होंने 71 गेंदों की पारी में आठ चौके लगाए।

आस्ट्रेलिया-ए ने एक समय 180 रन पर अपने छह विकेट गंवा दिए थे। लेकिन मार्श और नेसर ने सातवें विकेट के लिए 110 रन की अविजित साझेदारी कर टीम को संकट से बाहर निकाल दिया। मार्श ने अपनी नाबाद अर्धशतकीय पारी में 151 गेंदों पर 13 चौके लगाए। जबकि हेड ने 128 गेंदों पर 10 चौके जड़े।

एश्टन एगर ने 23, पीटर हैंड्सकॉम्‍ब ने आठ जबकि मार्नस लाबुसंचे खाता खोले बिना आउट हुए। इंडिया-ए के लिए कुलदीप यादव और शहबाज नदीम ने 2-2 जबकि रजनीश गुरबानी और कृष्णप्पा गौतम ने एक-एक विकेट हासिल किए।

आस्ट्रेलिया-ए ने पहला मैच 98 रन से जीतकर दो मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाए हुए है।

Editor's Pick