- क्रिकेट न्यूज़
- News
- 2X Cricket USA Cup 2016 final: Paras Khadka smacks Saeed Ajmal for four sixes in an over
पाकिस्तानी स्पिनर सईद अजमल के ओवर में पारस खड़का ने लगाए चार छक्के
एक समय विश्व के नंबर एक गेंदबाज रहे सईद अजमल यूएसए कप 2016 में ह्यूस्टन स्पार्क्स टीम की तरफ से खेल रहे थे।
Published On Nov 14, 2016, 03:40 PM IST
Last UpdatedNov 14, 2016, 03:40 PM IST

नेपाल के सबसे बेहतरीन बल्लेबाज पारस खड़का ने पूर्व नंबर एक स्पिनर सईद अजमल के ओवर में चार छक्के जड़कर तहलका मचा दिया है। 2x क्रिकेट यूएसए कप 2016 के नेपाल राइनोज और ह्यूस्टन स्पार्क्स के बीच खेल जा रहे एक मैच में दाएं हाथ के बल्लेबाज पारस ने सईद अजमल की खूब पिटाई की। 2009 में आईसीसी ने उनके गेंदबाजी एक्शन के कारण उन्हें जांच के लिए बुलाया था पर सईद ने इस टेस्ट को क्लियर किया और 2009 का आईसीसी टी20 विश्व कप खेला। वह उस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले दूसरे गेंदबाज बनें। सईद ने अखिरी टेस्ट दो साल पहले पाकिस्तान की तरफ से 2014 में श्रीलंका के खिलाफ कोलंबो में मैच खेला था। 2014 तक जब सईद दुनिया के नंबर एक गेंदबाज थे और हर बल्लेबाज को उन्होंने अपनी गेंदो पर नचाया था।
अजमल ने अपना आखिरी वनडे 2015 में पाकिस्तान के बांग्लादेश दौरे पर खेला था। उस दौरे के दूसरे वनडे में वह नजर आए थे और वह उनका आखिरी अंतर्राष्ट्रीय मैच था। 2x क्रिकेट यूएसए कप के इस फाइनल मैच में नेपाल राइनोज जहां फ्लोरिडा अंडरडॉग्स को हार कर आए थे वहीं ह्यूस्टन स्पार्क्स ने यूएई फैल्कॉन पर जीत दर्ज कर फाइनल में डगह बनाई थी। पारस अपनी टीम का नेतृत्व करते हुए 13 नवंबर को पियरलैंड के मूसा स्टेडियम में खेल जा रहे इस फाइनल मुकाबले को जीत लिया। 2x क्रिकेट यूएसए कप एक ऐसा टूर्नामेंट है जिसके नियम बहुत ही अलग होते हैं। इसमें दोनों ही टीमों को बारी बारी दस-दस ओवर खेलने होते हैं और फाइनल मुकाबले में नेपाल राइनोज ने पहले खेलते हुए दस ओवर में तीन विकेट खोकर 74 रन बनाए। वहीं दूसरी पारी में राइनोज ने दुगना दम दिखाते हुए 124 शानदार रन बनाए और ह्यूस्टन स्पार्क्स से 55 रनों से यह मैच जीत लिया। मैच का वीडियो आप यहां देख सकते हैं। यह भी पढ़ें: आज का दिन क्यों है क्रिकेट जगत के लिए यादगार
यह टूर्नामेंट यूएसए में क्रिकेट को बढ़ावा देने के प्रयासों में से एक हैं, इसके जरिए वहां के लोग क्रिकेट में रुचि बढ़ाने की कोशिश की जा रही है। पिछले दिनों आस्ट्रेलियाई कोच डैरेन लीमैन ने कहा था अमेरिका में टी20 विश्व कप आयोजित करना क्रिकेट के लिए अच्छा है। इन सब प्रयासों को देखकर लगता है अमेरिका जल्द ही क्रिकेट के मैदान पर उतर सकता है। भारत ने भी पिछले साल वेस्ट इंडीज के खिलाफ दो टी20 मैच यूएसए में खेले थे।