add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

1 नहीं बल्कि 3 भारतीय मूल की खिलाड़ियों की हुई ऑस्ट्रेलियाई टीम में एंट्री, ट्राई सीरीज में मचाएंगी धमाल

भारतीय मूल की तीन महिला खिलाड़ियों का चयन ऑस्ट्रेलिया की टीम में किया गया है. यह तीनों खिलाड़ी अब कंगारू टीम के लिए धमाल मचाते हुए नजर आएंगी.

user-circle cricketcountry.com Written by Saurav Kumar
Last Updated on - August 22, 2024 4:22 PM IST

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने आगामी महिला अंडर-19 ट्राई सीरीज के लिए अपनी टीम में भारतीय मूल की तीन खिलाड़ियों को शामिल किया है. इस सीरीज में न्यूजीलैंड और श्रीलंका की अंडर-19 टीमें भी शामिल हैं. यह सीरीज 19 सितंबर से ब्रिस्बेन में खेली जाएगी.

रिब्या स्यान, समारा डुलविन और हसरत गिल, ये वो नाम है जो भारत से ताल्लुक रखती हैं. क्रिकेट फैंस को यही उम्मीद है कि वो बेहतर प्रदर्शन करेंगी और अपना नाम बनाएंगी.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

ऑस्ट्रेलियाई टीम में मिली भारतीय मूल की खिलाड़ियों को जगह

युवा चयन पैनल ने ब्रिसबेन और गोल्ड कोस्ट में होने वाली ट्राई सीरीज के लिए प्रत्येक प्रारूप (टी20 और 50 ओवर) के लिए 15 खिलाड़ियों की टीम चुनी है.पूर्व ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी क्रिस्टन बीम्स को टीम का मुख्य कोच बनाया गया है. 14 दिनों तक चलने वाली इस ट्राई सीरीज में सभी टीमें चार टी20 और दो वनडे मैच खेलेंगी.

रिब्या स्यान विक्टोरिया की एक तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर हैं, जबकि समारा डुलविन एक बल्लेबाज हैं जो पहले इंग्लैंड अंडर-19 के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया महिला अंडर-19 टीम के लिए खेल चुकी हैं. हसरत गिल एक गेंदबाज हैं जिन्होंने इंग्लैंड और श्रीलंका के खिलाफ अंडर-19 मैचों में ऑस्ट्रेलिया का प्रतिनिधित्व किया है.

TRENDING NOW

ऑस्ट्रेलियाई अंडर-19 महिला टीम

टी 20 टीम : बोनी बेरी, काओइमहे ब्रे, एला ब्रिस्को, मैगी क्लार्क, समारा डुल्विन, लूसी फिन, हसरत गिल, लूसी हैमिल्टन, एमी हंटर, एलेनोर, इनेस मैककॉन, रिब्या स्यान, टेगन विलियमसन, एलिजाबेथ वर्थले, हेले जॉच

वनडे टीम: बोनी बेरी, काओइमहे ब्रे, एला ब्रिस्को, मैगी क्लार्क, समारा डुल्विन, लूसी फिन, हसरत गिल, एमी हंटर, एलेनोर, इनेस मैककॉन, जूलियट मॉर्टन (एनएसडब्ल्यू) रिब्या स्यान, टेगन विलियमसन, एलिजाबेथ वर्थले, हेले जॉच