- Home
- News
- 3 Reasons Why Shreyas Iyer Get Indian Team Captaincy for Ireland, England Tour and Asian Games
श्रेयस अय्यर को क्यों सौंपी गई भारतीय टी20 टीम की कमान, 3 पॉइंट्स में समझिए सारी बात
भारत ने आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के लिए अपनी टीम का ऐलान कर दिया है. श्रेयस अय्यर को इस टीम की कमान सौंपी गई है. इसके साथ ही एशियन गेम्स के लिए भी अय्यर की अगुआई में ही भारतीय टीम उतरेगी.
Published On Jun 06, 2026, 01:38 PM IST
Last UpdatedJun 06, 2026, 01:38 PM IST
भारतीय क्रिकेट ने अब अगले पड़ाव की ओर कदम बढ़ा दिए हैं. आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के लिए टी20 टीम की कमान अब श्रेयस अय्यर को सौंप दी गई है. इसके साथ ही हाल ही में टी20 वर्ल्ड कप विजेता कप्तान सूर्यकुमार यादव की छुट्टी हो गई है. शनिवार, 6 जून को मुंबई में चयनकर्ताओं ने इस बात का ऐलान किया. इसके साथ ही तिलक वर्मा को उपकप्तान बनाया गया है. ऐसी चर्चाएं गर्म थीं कि अय्यर को ही भारत का अगला टी20 कप्तान बनाया जाएगा. और सोमवार सुबह अय्यर को बीसीसीआई हेडक्वॉर्टर में बुलाया भी गया.
तो आखिर क्यों बीसीसीआई ने अय्यर को सौंपी है जिम्मेदारी
आईपीएल में कमाल का रिकॉर्ड
श्रेयस अय्यर ने आईपीएल में लगातार दो साल अपनी कप्तानी से साबित किया है. श्रेयस अय्यर की कप्तानी में साल 2024 में कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने आईपीएल का खिताब जीता. इसके बाद साल 2025 में अय्यर पंजाब किंग्स की टीम के साथ जुड़े. अय्यर की कप्तानी में पंजाब किंग्स की टीम फाइनल तक पहुंची. हालांकि फाइनल में उनकी टीम को हार का सामना करना पड़ा. लेकिन जिस तरह से अय्यर ने अपनी टीम की अगुआई की उसकी हर ओर तारीफ हुई. साल 2026 के आईपीएल में भी पंजाब किंग्स का खेल शुरुआती चरण में बहुत कमाल का था. टीम शुरू के सात में से एक भी मैच नहीं हारी थी. लेकिन बात में टीम ने सात में से छह मैच हारे. और टीम प्लेऑफ में नहीं पहुंच पाई.
कप्तानी भी छिनी, टीम से भी बाहर- अजित अगरकर ने बताया क्यों हुआ SKY के साथ ऐसा?
कप्तानी में निखरी बल्लेबाजी
कई बार ऐसा कहा जाता है कि कप्तान बनने के बाद खिलाड़ी की बल्लेबाजी पर नकारात्मक असर पड़ता है. लेकिन अय्यर के साथ ऐसा नहीं है. कप्तान बनने के बाद उनकी बैटिंग कमाल रही है. कप्तानी उनके लिए बोझ नहीं जिम्मेदारी बनी है. इसमें वह और निखरकर सामने आए हैं. और साल-दर-साल उनके प्रदर्शन में सुधार आया है. 2024 में जब वह कप्तान बने तो उनके खेल में सुधार आया. साल 2024 में उन्होंने 15 मैचों में 39 के औसत से 351 रन बनाए. 146.86 का स्ट्राइक रेट रहा. 2025 में 17 मैचों में 175 से ज्यादा के स्ट्राइक रेट से 604 और 2026 में 14 मैचों में 498 रन बनाए.
वैभव सूर्यवंशी को टीम इंडिया में मिला मौका, खतरे में सचिन तेंदुलकर का महारिकॉर्ड
भविष्य पर निगाहें
अय्यर को कप्तान बनाने के पीछे एक बड़ी वजह भविष्य पर निगाह हैं. सूर्यकुमार यादव अब करीब 36 साल के हो गए हैं. और भारत को अगले दो साल में टी20 वर्ल्ड कप 2028 और ओलिंपिक में खेलना है. तब तक सूर्या करीब 38 साल के हो जाएंगे. और अब सिलेक्टर 2028 तक किसी अपेक्षाकृत युवा चेहरे के साथ जाना चाहता है. अय्यर को कप्तान बनाने का अर्थ यही है कि आखिर अगले वर्ल्ड कप में टीम अय्यर की अगुआई में ही उतरना चाहती है.