Bharat Malhotra
Bharat Malhotra अभी cricketcountry.com की हिंदी टीम का हिस्सा हैं. भारत के पास डिजिटल मीडिया में करीब 17 साल का अनुभव है. साल 2008 में आ ...Read More
Written by Bharat Malhotra
Last Updated on - December 9, 2025 9:00 AM IST

IPL 2026 Auction: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 2026 की नीलामी में 350 खिलाड़ी शामिल (BCCI Players List 2026) होंगे. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने फ्रैंचाइजी से बात करने के बाद इन खिलाड़ियों की लिस्ट पर सहमति जताई है. आईपीएल के लिए नीलामी 16 दिसंबर को अबू धाबी (IPL Auction Date 2026) में होगी.
शुरुआत में बोर्ड के पास 1355 खिलाड़ियों की लिस्ट आई थी. यानी इतने खिलाड़ियों ने आईपीएल की नीलामी में भाग लेने के लिए रजिस्ट्रेशन करवाया था. बोर्ड ने यह लिस्ट फ्रैंचाइजी को सौंप दी. क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक अब यह फाइनल लिस्ट आई है जिसमें 350 खिलाड़ियों के नाम शामिल हैं. इस फाइनल लिस्ट में 35 नए नाम भी शामिल किए गए (IPL 2026 New Players) हैं. इसमें एक हैरान करने वाला नाम क्विंटन डि कॉक (Quinton de Kock IPL Auction) का है.
साउथ अफ्रीका का यह विकेटकीपर शुरुआती लिस्ट में शामिल नहीं था. लेकिन उनका नाम बाद में जोड़ा गया. यह नाम फ्रैंचाइजी की सलाह पर शामिल किया गया. वह विकेटकीपर बल्लेबाजों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं.
तैंतीस साल के डि कॉक ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था. लेकिन हाल ही में वह संन्यास से लौट आए हैं. उन्होंने विशाखापत्तनम में भारत के खिलाफ खेले गए वनडे सीरीज के तीसरे और आखिरी मैच में सेंचुरी लगाई थी. डि कॉक का बेस प्राइस एक करोड़ रुपये है. जो पिछली बार से आधा है. तब कोलकाता नाइट राइडर्स ने उन्हें बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये में खरीदा था. उनका प्रदर्शन उम्मीदों पर नहीं रहा और फिर कोलकाता नाइट राइडर्स ने उन्हें रिलीज कर दिया.
इनके अलावा श्रीलंका से त्रवीन मैथ्यू, बिनूरा फर्नांडो, कुसल परेरा और दिनुथ वेलालागे को भी लिस्ट में शामिल किया गया है.
बीसीसीआई के मुाताबिक खिलाड़ियों की नीलामी में सबसे पहले कैप्ड प्लेयर्स पर नीलामी होगी. इसमें बल्लेबाज, ऑलराउंडर्स, विकेटकीपर बल्लेबाज, तेज गेंदबाज और फिर स्पिनर्स पर बोली लगेगी. इसके बाद अनकैप्ड खिलाड़ियों पर बोली लगेगी.
हर ऑक्शन की तरह अबू धाबी के ऑक्शन में भी (IPL Auction Abu Dhabi) बीसीसीसीआई खिलाड़ी नंबर 70 के बाद एक्सलेरेशन राउंड शुरू करेगा. अफगानिस्तान के वाहिदुल्ला जारदान दस्तावेज में 70वें नंबर पर हैं. 70वें खिलाड़ी से 350वें खिलाड़ी तक एक्सलेरेशन होगा. एक बार इन खिलाड़ियों के पेश होने के बाद फ्रैंचाइजी से अनुरोध किया जाएगा कि वे उन 350 खिलाड़ियों (IPL 2026 News Hindi) में से अपनी पसंद के खिलाड़ी, जो नीलामी में पेशन नहीं हुए या बिके नहीं, की लिस्ट दे ताकि दोबारा एक्लेरेशन हो सके.
IPL 2026 की नीलामी से जुड़े 5 सवाल (FAQ for IPL Auction 2026)
IPL 2026 की नीलामी 16 दिसंबर को अबू धाबी में होगी.
फाइनल लिस्ट में कुल 350 खिलाड़ियों को शामिल किया गया है. शुरुआत में कुल 1355 खिलाड़ियों ने करवाया था रजिस्ट्रेशन.
क्विंटन डि कॉक जो साउथ अफ्रीका के ऑलराउंडर हैं, का नाम भी इस लिस्ट में है. डि कॉक ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास से वापसी की है. केकेआर ने उन्हें इस साल रिलीज कर दिया था.
फ्रैंचाइजी की सलाह पर 35 नए खिलाड़ियों के नाम भी इस लिस्ट में शामिल हुए हैं. इनमें विदेशी और भारतीय दोनों शामिल हैं.
नीलामी की शुरुआत कैप्ड खिलाड़ियों से होगी—बल्लेबाज, ऑलराउंडर, विकेटकीपर, तेज गेंदबाज और फिर स्पिनर्स का नंबर आएगा. इसके बाद अनकैप्ड खिलाड़ियों पर बोली लगेगी.
नए शामिल:
विदेशी खिलाड़ी: अरब गुल (अफ़गानिस्तान), माइल्स हैमंड (इंग्लैंड), डैन लैटेगन (इंग्लैंड), क्विंटन डी कॉक (साउथ अफ़्रीका) कॉनर एज़थरहुइज़न (साउथ अफ़्रीका), जॉर्ज लिंडे (साउथ अफ़्रीका), बयांदा माजोला (साउथ अफ़्रीका), ट्रैवीन मैथ्यू (श्रीलंका), बिनुरा फ़र्नांडो (श्रीलंका), कुसल परेरा (श्रीलंका), डुनिथ वेल्लालेज (श्रीलंका), अकीम ऑगस्टे (वेस्ट इंडीज़)।
भारतीय खिलाड़ी: सादेक हुसैन, विष्णु सोलंकी, सबीर खान, बृजेश शर्मा, कनिष्क चौहान, एरॉन जॉर्ज, जिक्कू ब्राइट, श्रीहरि नायर, माधव बजाज, श्रीवत्स आचार्य, यशराज पुंजा, साहिल पारख, रोशन वाघसरे, यश डिचोलकर, अयाज खान, धूमिल मतकर, नमन पुष्पक, परीक्षित वलसांगकर, पूरव अग्रवाल, ऋषभ चौहान, सागर सोलंकी, इजाज सांवरिया और अमन शेखावत।
This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
Strictly Necessary Cookie should be enabled at all times so that we can save your preferences for cookie settings.
If you disable this cookie, we will not be able to save your preferences. This means that every time you visit this website you will need to enable or disable cookies again.
