×

राहुल द्रविड़ को है फैशनेबल हेयर स्टाइल से परहेज

भारतीय अंडर-19 टीम के कोच द्रविड़ ने यह भी कहा कि उन्हें भारतीय टीम के मौजूदा बल्लेबाज शिखर धवन की मूंछ अच्छी लगती है

user-circle cricketcountry.com Written by Indo-Asian News Service
Last Updated on - December 11, 2015 3:54 PM IST

राहुल द्रविड़ द वाल के नाम से जाने जाते हैं © Getty Images
राहुल द्रविड़ द वाल के नाम से जाने जाते हैं © Getty Images

कोलकाता | पूर्व भारतीय दाएँ हाथ के बल्लेबाज राहुल द्रविड़ अपनी दमदार बल्लेबाजी के कारण जाने जाते है। ये  भारतीय दिवार ‘द वॉल’ नाम से भी मशहूर है।  इन्होंने भारत के लिए कई महत्वपूर्ण पारियां खेली है जिसके लिए लोग इन्हें मिस्टर भरोसेमंद भी कहते है। विषम परिस्थितियों में शांत दिमाग से खेलते हुए ये सरलता से अपनी टीम को जीत दिला देते थे। भारत के दिग्गज बल्लेबाज राहुल द्रविड़ ने गुरुवार को मजाकिया अंदाज में कहा कि वह अपने बालों को फैशनेबल अंदाज में इसलिए नहीं कटवाते, क्योंकि वह नहीं चाहते कि सुबह उठकर जब वह आइना देखें तो खुद को ही देखकर डर जाएं।

द्रविड़ ने फेसबुक पर बुधवार को अपना एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें एक प्रशंसक उनसे उनकी हेयर स्टाइल के बारे में पूछ रहा है। उसका जवाब देते हुए वीडियो में द्रविड़ कह रहे हैं, “अगर मैं अपने सर के किनारों पर बाल कटने के निशान बनवाता तो सुबह उठकर हो सकता है मैं खुद को ही देखकर डर जाता।”

भारतीय अंडर-19 टीम के कोच द्रविड़ ने यह भी कहा कि उन्हें  भारतीय टीम के मौजूदा बल्लेबाज शिखर धवन की मूंछ अच्छी लगती है और अगर उनके पास भी ऐसी मूंछ होती तो वह भी उसे धवन की तरह ऐंठते।

TRENDING NOW

गौरतलब है कि 164 टेस्ट मैच खेल चुके द्रविड़ के नाम 13,288 रन हैं, जबकि 344 अंतर्राष्ट्रीय एकदिवसीय मैचों में उन्होंने 10,889 रन बनाए।