add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

37 की उम्र, तेज दौड़ और कैच, वेन डर मर्व ने पुरानी टीम को दिया कभी न भूल पाने वाला जख्म

वेन डर मर्व ने दौड़ लगानी शुरू की. गेंद हमेशा उनकी पहुंच से दूर थी. गेंद उनके पीछे से आ रही थी लेकिन वह दौड़ते रहे. और आखिर उन्होंने मैच पलटकर रख दिया.

user-circle cricketcountry.com Written by Cricket Country Staff
Last Published on - November 6, 2022 10:06 AM IST

ऐडिलेड: टी20 वर्ल्ड कप 2022 का सबसे बड़ा उलटफेर हो गया है.  नीदरलैंड ने साउथ अफ्रीका को 13 रन से हराकर उसकी पार्टी बिगाड़ दी है. रविवार को ऐडिलेड में हुए इस मुकाबले में नीदरलैंड को मिली जीत के बाद पाकिस्तान और बांग्लादेश का मुकाबला अब क्वॉर्टर फाइनल हो गया है. इसे जीतने वाली टीम वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में पहुंच जाएगी. नीदरलैंड की जीत के साथ ही भारत सेमीफाइनल में पहुंच गया है.

नीदरलैंड की जीत में उसकी फील्डिंग का भी अहम किरदार रहा. एक ऐसा ही कैच वेन डर मर्व ने पकड़ा. वेन डर मर्व साउथ अफ्रीका के लिए भी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेल चुके हैं. 2009 और 2010 के टी20 वर्ल्ड कप में वह साउथ अफ्रीका की टीम में थे. ब्रेंडन ग्लोवर ने 16वें ओवर में डेविड मिलर को आउट कर साउथ अफ्रीका को बहुत बड़ा झटका दिया.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

37 साल की उम्र में वेन डर मर्व शॉर्ट फाइन लेग पर फील्डिंग कर रहे थे. ब्रेंडन ग्रोवर ने बाएं हाथ के बल्लेबाज डेविड मिलर को शॉर्ट पिच गेंद फेंकी. मिलर ने गेंद को पुल करने की कोशिश की. गेंद थोड़ा सा ऊंचा उठी. फील्डर ने उल्टा दौड़ लगाना शुरू किया. सूरज निकला हुआ था. और गेंद उनके कंधे के पीछे से आ रही थी. और तो और वेन डर मर्व की आंखों पर चश्मा भी नहीं था. यानी हालात बहुत मुश्किल थे. लेकिन वह दौड़ते रहे.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ICC (@icc)

TRENDING NOW

आखिर में उन्होंने अपने बाएं ओर खुद को खींच दिया. गेंद उनके हाथ में थी. हालांकि मैदान पर वह गिरे लेकिन असल में वे साउथ अफ्रीका की उम्मीदें थीं. मिलर से साउथ अफ्रीका को काफी उम्मीदें थीं. लेकिन वेन डर मर्व की फील्डिंग ने मैच का रुख पलट दिया.