एमर्जिंग एशिया कप: ओमान को हराकर भारत सेमीफाइनल में पहुंचा

ग्रुप ए के इस मैच में ओमान की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 44.2 ओवर में 203 रन पर आउट हो गई।

Edited By : Cricket Country Staff |Dec 08, 2018, 08:56 PM IST

Published On Dec 08, 2018, 08:56 PM IST

Last UpdatedDec 08, 2018, 08:56 PM IST

Mayank-Markande © AFP

मयंक मार्कंडेय (41/4) और जयंत यादव (33/3) की शानदार स्पिन गेंदबाजी के दम पर भारत ने तीसरे एसीसी एमर्जिंग टीम एशिया कप टूर्नामेंट के अपने दूसरे मैच में ओमान को छह विकेट से हराकर सेमीफाइनल में जगह पक्की की।

ग्रुप ए के इस मैच में ओमान की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 44.2 ओवर में 203 रन पर आउट हो गई। भारतीय टीम ने अंकुश बैंस (83) और हिम्मत सिंह (63) की अर्धशतकीय पारियों से 53 गेंद शेष रहते इस लक्ष्य को हासिल कर टूर्नामेंट में लगातार दूसरी जीत दर्ज की।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

ओमान की ओर से आकिब ने खेली 117 रन की पारी

ओमान की टीम ने टॉस जीत कर बल्लेबाजी करने का फैसला किया लेकिन उनकी शुरुआत खराब रही और चार रन तक उनके दो बल्लेबाज पवेलियन लौट गए। आकिब इलियास ने इसके बाद 117 रन की पारी खेल टीम के स्कोर को 200 के पार पहुंचाया। उन्होंने 122 गेंद की पारी में 14 चौके लगाए।

पढ़ें: गौतम गंभीर बोले- मैंने दुश्मन बनाए, लेकिन शांति से सोया

उन्हें हालांकि दूसरे छोर से किसी खिलाड़ी का लंबा साथ नहीं मिला। पूरी टीम 44.2 ओवर में 203 रन पर आउट हो गई। मयंक और जयंत के अलावा अतीत सेठ को दो और शिवम मावी को एक सफलता मिली।

बैंस और हिम्‍मत ने 128 रन की साझेदारी की

लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम को सातवें ओवर में जय ओदेद्रा (38/3) ने लगातार दो गेंदों पर अथर्व तायेडे (18) और नितिश राणा (शून्य) का विकेट लेकर दोहरा झटका दिया। इसके बाद बैंस और हिम्मत ने 128 रन की साझेदारी कर मैच का रूख भारत की ओर कर दिया।

पढ़ें: हेड बोले- ऑस्ट्रेलियाई टीम चौथी पारी में 300 से ज्यादा का लक्ष्य हासिल कर लेगी

सिमरन सिंह 28 और दीपक हुड्डा 10 रन पर नाबाद रहे। भारत एमर्जिंग ने अपने पहले मैच में अफगानिस्तान एमर्जिंग को हराया था। श्रीलंका ग्रुप के एक अन्य रोमांचक मैच में अफगानिस्तान को एक विकेट से शिकस्त देकर सेमीफाइनल में पहुंचने वाली दूसरी टीम बनी।

(इनुपट-एजेंसी)

Editor's Pick