ENG vs IND: भारत की इंग्लैंड पर शानदार जीत, बने ये 4 रिकॉर्ड्स

भारत ने इंग्लैंड को हराकर वनडे सीरीज में जीत के साथ शुरुआत की है. इस दौरे पर भारत की यह पहली जीत है. इस जीत में 4 बड़े रिकॉर्ड्स बने हैं.

Edited By : Bharat Malhotra |Jul 15, 2026, 11:24 AM IST

Published On Jul 15, 2026, 11:24 AM IST

Last UpdatedJul 15, 2026, 11:24 AM IST

axar patel and washington sundar

axar patel and washington sundar (IANS Photo)

अक्षर पटेल के ऑलराउंड खेल और शुभमन गिल की कप्तानी पारी के दम पर भारत ने इंग्लैंड को वनडे सीरीज के पहले मैच में छह विकेट से जीत हासिल की. इस जीत में नंबर्स के जरिए भी एक कहानी कही गई.

इंग्लैंड के खिलाफ लगातार छह जीत

भारत ने एजबेस्टन में इंग्लैंड को 6 विकेट से हरा दिया. यह इंग्लैंड के खिलाफ भारत की वनडे इंटरनेशनल में छठी जीत है. बीते चार साल से इंग्लैंड ने भारत को इस फॉर्मेट में नहीं हराया है. 17 जुलाई 2022 से 14 जुलाई 2026 के बीच भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ कोई भी वनडे इंटरनेशनल मैच नहीं गंवाया है. इससे पहले भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ दो बार लगातार तीन मैच जीते हैं.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

इंग्लैंड के खिलाफ अक्षर का कमाल

भारत के बाएं हाथ के गेंदबाज अक्षर पटेल ने एजबेस्टन में हुए मैच में 9.5 ओवर में 62 रन देकर चार विकेट लिए. उनका इकॉनमी रेट 6.3 का रहा. यह इंग्लैंड के खिलाफ वनडे इंटरनेशनल में चौथा सबसे शानदार प्रदर्शन है. भारत के लिए इंग्लैंड के खिलाफ सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाले स्पिनर्स में कुलदीप यादव सबसे आगे हैं. यादव ने साल 2018 के नॉटिंगम में 25 रन देकर छह विकेट लिए थे. इसके बाद रविंद्र जडेजा का नंबर है जिन्होंने 2014 में कार्डिफ में 28 रन देकर चार विकेट लिए थे. वहीं युजवेंद्र चहल का नंबर अगला है. इस लेग स्पिनर ने 47 रन देकर चार विकेट लिए.

इंग्लैंड में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय

जसप्रीत बुमराह ने लंबे अर्से बाद वनडे इंटरनेशनल में वापसी की. उन्होंने पिछला ODI 2023 के वनडे वर्ल्ड कप में खेला था. उन्होंने मंगलवार को खेले गए मैच में 9 ओवर में 31 रन देकर एक विकेट लिया. बुमराह ने इंग्लैंड के कप्तान ने हैरी ब्रूक को आउट किया. यह वनडे इंटरनेशनल में बुमराह का 150वां विकेट था. बुमराह इसके साथ ही इंग्लैंड में सबसे ज्यादा वनडे विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज बन गए. उन्होंने 17 मैचों में 31 विकेट अपने नाम किए हैं. उनका औसत इंग्लिश धरती पर 21.93 का है. और इकॉनमी रेट 4.46 का. मंगलवार के मैच में एक विकेट लेकर उन्होंने रविंद्र जडेजा को पीछे छोड़ दिया जिनके नाम इंग्लैंड में 30 विकेट थे.

एक मैच में हाफ-सेंचुरी और चार विकेट

अक्षर पटेल ने एक खास लिस्ट में जगह बना ली है. उन्होंने इस मैच में गेंद और बल्ले दोनों से कमाल कर ली. उन्होंने पहले गेंद से 62 रन देकर चार विकेट लिए. और इसके बाद उन्होंने 52 गेंद पर नाबाद 57 रन भी बनाए.

इससे पहले कृष्णमनचारी श्रीकांत (70 और 5/27 बनाम न्यूजीलैंड), सचिन तेंदुलकर (141 और 4/38 बनाम ऑस्ट्रेलिया, 1998), सौरभ गांगुली (130 और 4/21 बनाम श्रीलंका 1999 और 71 और 5/34 बनाम जिम्बाब्वे 2000), युवराज सिंह (118 और 4/28 बनाम इंग्लैंड, 2008 और 50 और 5/31 बनाम आयरलैंड, 2011) और हार्दिक पंड्या (71 और 4/24, इंग्लैंड, 2022)

Bharat Malhotra

Bharat Malhotra

अभी cricketcountry.com की हिंदी टीम को लीड कर रहे हैं. भारत के पास डिजिटल मीडिया में करीब 17 साल का अनुभव है. ज्यादातर वक्त क्रिकेट पर लिखते, समीक्षा करते और समझते हुए बीता है. साल 2008 में IPL के साथ करियर की शुरुआत हुई. तब Iplnewsonline.com की शुरुआती टीम का हिस्सा रहे. इसके बाद हिंदीलोक डॉट कॉम की जिम्मेदारी लंबे वक्त तक अकेले ही संभाली. फिर प्लानमैन मीडिया की TheSundayIndian.com की हिंदी वेबसाइट को लीड किया. भारत मल्होत्रा के सफर का अगला पड़ाव दैनिक जागरण की हेल्थ वेबसाइट ओन्ली माई हेल्थ रहा. यहां करीब ढाई साल तक हिंदी वेबसाइट की अगुआई की. इस दौरान साइट को नए सिरे से तैयार करना. इसके कॉन्टेंट और स्ट्रक्चर में बड़े पैमाने पर सुधार किया. नतीजा, उस दौरान यह हेल्थ के क्षेत्र में भारत की नंबर वन वेबसाइट बनी. यहां संपादकीय के साथ-साथ प्रॉडक्ट, तकनीक और सर्च इंजन ऑप्टिमाइजेशन में भी सहयोग दिया. फरवरी 2015 में भारत मल्होत्रा NBT.in से जुड़े. यहां 7 साल से अधिक समय तक स्पोर्टस टीम के लीड रहे. इस दौरान क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 और फीफा वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, कई IPL सीजन, ओलिंपिक 2016 और 2020, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स जैसे बड़े आयोजनों में टीम की अगुआई की.

Editor's Pick