- क्रिकेट न्यूज़
- News
- 46 runs in an over in T20 Match watch video Social media reacts
एक ओवर में बने 46 रन, वायरल हो रहे वीडियो में देखें कैसे गेंदबाज की हुई धुनाई
केसीसी फ्रेंडली मोबाइल टी20 चैपियंस ट्रॉफी के दौरान गेंदबाज ने एक ओवर में 46 रन खर्च किए, इस ओवर में पांच छक्के लगे, जबकि बाकी रन बाई और फ्री हिट से बने.
Published On May 04, 2023, 05:34 PM IST
Last UpdatedMay 04, 2023, 05:34 PM IST
one over 46 runs (Photo-Fancode twitter video)
एक ओवर में ज्यादा से ज्यादा कितने रन बनेंगे, अगर आपसे यह सवाल पूछा जाएगा तो आप कहेंगे 36 रन, अगर गेंदबाज एक दो वाइड और नो बॉल फेंक दो तो 39-40 रन बन सकते हैं. मगर टी-20 क्रिकेट में गेंदबाज ने अपनी गेंदबाजी से हद कर दी और एक ओवर में 46 रन लुटा दिए. केसीसी फ्रेंडली टूर्नामेंट में यह कारनामा देखने को मिला.
इस मैच में गेंदबाज हरमन सिंह ने अपने ओवर में कुल 46 रन खर्च किए. हरमन सिंह के ओवर की शुरुआत नो बॉल से की, जिस पर बल्लेबाज वासुदेव दातला ने छक्का लगाया. अगली गेंद विकेटकीपर से छूट गई और बाई में चार रन मिले. अगली पांच गेंदों पर वासुदेव दातला ने लगातार पांच छक्के लगाए, जिसमें एक नो बॉल पर छक्का भी शामिल था, ओवर की आखिरी बॉल पर चौका मिला.
एक ओवर मे बने 46 रन:
पहली बॉल- नो बॉल (छक्का)- 07 रन
दूसरी बॉल – चौका (बाय)- 11 रन
तीसरी बॉल- (छक्का)- 17 रन
चौथी बॉल- नो बॉल (छक्का)- 24 रन
पांचवीं बॉल- (छक्का)- 30 रन
छठी बॉल- (छक्का)-36 रन
सातवीं बॉल (छक्का)- 42 रन
आठवीं बॉल (चौका)- 46 रन
Getting 46 runs in an over is not possible right? Right? Wrong! Watch this absolute bonkers over now.
.
.#KCCT20 pic.twitter.com/PFRRivh0Ae— FanCode (@FanCode) May 3, 2023
बल्लेबाज वासुदेव दातला ने इस मैच में 41 गेंद में शतक जमाया. हरमन सिंह की इस घटिया गेंदबाजी से एनसीएम की टीम ने इस मैच में 20 ओवरों में 282 रन बनाए, जिसके बाद टैली सीसी की टीम 15.2 ओवरों में 66 रनों पर आउट हो गई. एनसीएम ने इस मुकाबले को 216 रन से जीता.
सोशल मीडिया पर आ रहा मजेदार रिएक्शन:
सोशल मीडिया यूजर्स इस मैच को फिक्स बता रहे हैं, वहीं कुछ यूजर्स का कहना है कि जेठालाल का एक ओवर में 50 रन बनाने का रिकॉर्ड सुरक्षित है.
Still Jethalal’s record of 50 runs in one over is unbeatable!#KCCT20#IPL2023#TATAIPL pic.twitter.com/8Lt1mURYYn
— Nilesh G (@oye_nilesh) May 3, 2023
Leken baller aisa uper se kyun ball fek raha hai, fixed hai
— ??Vijay Garkal?? (@garkalvijay) May 4, 2023
Spinner beamer fake ra satta to ni laga
— atgoo1 (@s931421162) May 4, 2023
Kuch nehi bhai ka swing nehi horhahain ishliye 46 run kahageya ??
— Debasish Mohapatra | ??? (@__debasish__) May 3, 2023
Fancode is know for fixing Kabaddi and cricket matches. Anything is possible
— VK CHARLIE 777 (@tulunaduUtd) May 3, 2023