• Home
  • News
  • 48 year old praveen tambe becomes first indian player to play cpl 4123137

CPL 2020: सीपीएल खेलने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बने 48 साल के प्रवीण ताम्बे

स्पिनर प्रवीण ताम्बे ने 2013 में 41 साल की उम्र में राजस्थान रॉयल्स के लिए आईपीएल डेब्यू किया था।

Edited By : India.com Staff |Aug 27, 2020, 08:38 AM IST

Published On Aug 27, 2020, 08:38 AM IST

Last UpdatedAug 27, 2020, 08:38 AM IST

48 साल के स्पिनर प्रवीण ताम्बे (Praveen Tambe) कैरिबियन प्रीमियर लीग (CPL 2020) में खेलने वाले पहले भारतीय क्रिकेटर बन गए हैं। ताम्बे इस लीग में त्रिनिबागो नाइट राइडर्स (टीकेआर) के लिए सेंट लूसिया जाउसक्स के खिलाफ खेल रहे हैं। उन्हें लगातार शानदार प्रदर्शन कर रहे ऑलराउंडर सुनील नरेन के स्थान पर टीम मे चुना गया है।

टीम के कप्तान कीरोन पोलार्ड ने नरेन को बाहर बैठाने को कोई कारण नहीं बताया है। जुलाई में ताम्बे ने फ्रेंचाइजी के साथ करार किया था और इसी के साथ वो सीपीएल से जुड़ने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बन गए थे।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

इस टीम का मालिकाना हक शाहरुख खान के पास है जो आईपीएल टीम कोलकाता नाइट राइडर्स के भी सह-मालिक हैं। कोलकाता के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) वैंकी मैसूर ने कहा, “मैं ताम्बे के बारे में नहीं जानता लेकिन वो टीकेआर की तरफ से डेब्यू कर रहे हैं इससे मैं काफी उत्साहित हूं। क्या प्रेरणादायी कहानी है।”

कोलकाता ने आईपीएल-13 के लिए ताम्बे को पिछले साल दिसंबर में अपने साथ जोड़ा था। इसी के साथ नीलामी में खरीदे जाने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बन गए थे। लेकिन यूएई में होने वाली टी-10 लीग में हिस्सा लेने के कारण आईपीएल गवर्निंग काउंसिल ने उन्हें अयोग्य घोषित कर दिया था।

ताम्बे ने 2013 में 41 साल की उम्र में राजस्थान रॉयल्स के लिए आईपीएल डेब्यू किया था। उन्होंने अभी तक आईपीएल में 33 मैच खेले हैं और 28 विकेट लिए हैं।

Editor's Pick